प्रियंका चोपड़ा ने उतारा मंगलसूत्र, निक जोनास ने पहना, पत्नी के लिए बनाया खास कॉकटेल

प्रियंका चोपड़ा हमेशा किसी न किसी वजह से चर्चा में रहती हैं। लंबे समय के बाद वह भारतीय सिनेमा में वापसी कर रही हैं और साथ ही हॉलीवुड प्रोजेक्ट्स में भी उनकी उपस्थिति लगातार सुर्खियों में बनी रहती है। इसके अलावा, प्रियंका और हॉलीवुड सिंगर निक जोनास की जोड़ी अक्सर सोशल मीडिया और मीडिया रिपोर्ट्स में कपल गोल्स का उदाहरण बन जाती है। हाल ही में एक ऐसा ही प्यारा पल देखने को मिला, जब निक जोनास ने एक वीडियो शेयर किया।

निक जोनास ने पहना मंगलसूत्र

वीडियो में निक जोनास के हाथ में प्रियंका चोपड़ा का मंगलसूत्र नजर आया, जिसे उन्होंने ब्रेसलेट की तरह पहना था। इस छोटे से गेस्चर ने उनके भारतीय फैंस को बेहद खुश कर दिया। वीडियो पर कमेंट्स की झड़ी लग गई, जिसमें फैंस ने लिखा, “निक जोनास पूरे ग्रीन कारपेट हैं,” और “क्या उन्होंने सच में मंगलसूत्र पहना है? बहुत ही क्यूट!” उनके इस प्यार भरे अंदाज ने फैंस का दिल जीत लिया।

'द ब्लफ' की तारीफ करते नजर आए निक

वीडियो में निक प्रियंका की नई फिल्म 'द ब्लफ' के बारे में बात करते दिखाई दिए। उन्होंने कहा कि उन्हें फिल्म इतनी पसंद आई कि उन्होंने इसे दो बार देखा। वीडियो में निक प्रियंका के लिए एक स्पेशल ड्रिंक भी बनाते दिखे, जिसे पीकर प्रियंका ने निक की जमकर तारीफ की और उन्हें बेस्ट हसबैंड कहा। इसके बाद निक ने फैंस से भी फिल्म देखने की अपील की।

प्रियंका को पाकर खुश हैं निक

निक ने हाल ही में बताया कि उन्हें हमेशा से एक बड़ी फैमिली और ऐसी पार्टनर चाहिए थी जो उनकी सोच से मेल खाए। निक के अनुसार, प्रियंका ने उन्हें वह सब दिया है जिसकी उन्हें चाह थी। उन्होंने कहा कि वह खुद को बहुत भाग्यशाली मानते हैं, क्योंकि उनका परिवार अलग-अलग संस्कृतियों और आस्थाओं का मेल है। याद रहे कि प्रियंका और निक ने 2018 में जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में शादी की थी। शादी में दोनों ने भारतीय और क्रिश्चियन रीति-रिवाजों का मिश्रण अपनाया, और 2022 में सरोगेसी के जरिए बेटी मालती का स्वागत किया।

प्रियंका जल्द नजर आएंगी 'वाराणसी' में


वर्क फ्रंट पर प्रियंका चोपड़ा जल्द ही एस.एस. राजामौली की फिल्म 'वाराणसी' में नजर आएंगी, जिसमें महेश बाबू लीड रोल में हैं। प्रियंका हाल ही में हैदराबाद में फिल्म के प्रमोशनल इवेंट में भी शामिल हुई थीं, जहां महेश बाबू और पृथ्वीराज सुकुमारन मौजूद रहे। फिल्म में प्रियंका का किरदार मंदाकिनी का है, जिसे लेकर फैंस में उत्सुकता की लहर है।