बेटी मालती के बिना भारत लौटीं प्रियंका चोपड़ा, एयरपोर्ट पर दिखीं बेहद एक्साइटेड

प्रियंका चोपड़ा लगभग 3 साल बाद भारत लौट आई हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर वीडियो शेयर कर अपडेट दिया है। इसके अलावा सोशल मीडिया पर मुंबई एयरपोर्ट के बाहर के कई वीडियोज और तस्वीरें भी वायरल हो रही हैं। उन्होंने एक दिन पहले अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी अपडेट दिया था कि वह अमेरिका से भारत के लिए ट्रैवल करने जा रही हैं। प्रियंका के आने से पहले ऐसी उम्मीद लगाई जा रही थी कि वह बेटी मालती को लेकर आएंगी लेकिन एयरपोर्ट पर वह अकेली ही दिखाई दीं।

प्रियंका चोपड़ा आज तड़के ही मुंबई एयरपोर्ट पहुंची हैं। प्रियंका चोपड़ा जैसे ही एयरपोर्ट पहुंची। उनके चेहरे पर एक बड़ी-सी मुस्कान देखने को मिली। घर वापस आने की खुशी उनके चेहरे पर साफ झलक रही थी। पैपराजी भी प्रियंका के आने का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। प्रियंका के एयरपोर्ट पहुँचने के बाद पैपराजी ने उनकी तस्वीरें और वीडियोज लीं। प्रियंका ने भी पैपराजी का अभिवादन किया। प्रियंका ने अपने एयरपोर्ट लुक के लिए कंफर्ट ब्लू आउटफिट को कैरी किया। प्रियंका ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर लैंडिंग के दौरान की एक तस्वीर शेयर की और लिखा, 'अटारिया पर लौटी, उतर रही हूं।'

प्रियंका चोपड़ा के भारत आने को लेकर माना जा रहा है कि वह जल्द ही कैटरीना कैफ और आलिया भट्ट के साथ मिलकर फिल्म 'जी ले जरा' की शूटिंग शुरू कर सकती हैं।