एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने पिछले दिनों मुंबई में अपने भाई सिद्धार्थ चोपड़ा की शादी अटैंड की थी। प्रियंका ने शादी की सभी रस्मों में पूरे जोश व उत्साह के साथ बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। उनके साथ पति निक जोनास, बेटी मालती मैरी और सास-ससुर भी थे। उसके बाद वह एसएस राजामौली की फिल्म की शूटिंग के लिए हैदराबाद चली गई थीं। प्रियंका मंगलवार (18 फरवरी) को फिर से मुंबई लौटीं। वह कलिना एयरपोर्ट पर नजर आईं। अब प्रियंका का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें वह एक गरीब आदमी की मदद करती दिखाई दे रही हैं।
प्रियंका एयरपोर्ट से कार में बैठकर बाहर निकलती हैं। इस दौरान वह ग्रे स्वेट पैंट, मैचिंग ग्रे टॉप और एक कैप में कैजुअल लुक में स्पॉट हुईं। प्रियंका का जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसमें उन्हें अपनी कार में बैठने के बाद एयरपोर्ट से बाहर आते हुए देखा गया। एक्ट्रेस की गाड़ी रेड लाइट पर रुकती है। जहां उनकी कार के पास एक जरूरतमंद आदमी उनसे मदद मांगता है। प्रियंका ने उस शख्स को देखा और उसकी हेल्प की। एक्ट्रेस ने अपनी कार के अंदर से ही हाथ बाहर निकाला और जरूरतमंद व्यक्ति को कुछ पैसे दिए।
प्रियंका ने ऐसा करते हुए अपना चेहरा छुपाए रखा। उल्लेखनीय है कि प्रियंका पिछले काफी समय से भारत में हैं। प्रियंका के भाई की शादी 7 फरवरी को हुई थी। प्रियंका के अपकमिंग प्रोजेक्ट पर नजर डालें तो वह साल 2026 में राजामौली के डायरेक्शन में बनी फिल्म SSMB29 से हिंदुस्तानी सिनेमा में वापसी करेंगी। फिल्म में प्रियंका के साथ महेश बाबू नजर आएंगे। बताया जा रहा है कि प्रियंका नेगेटिव शेडमें नजर आएंगी।
‘मेरे हसबैंड की बीवी’ में अर्जुन कपूर के साथी कलाकार हर्ष गुजराल ने कही यह बातअर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा के ब्रेकअप की अफवाहों ने लंबे समय तक सुर्खियां बटोरीं। आखिरकार अर्जुन ने अक्टूबर 2024 में ‘सिंघम अगेन’ फिल्म की एक प्रमोशन इवेंट के दौरान इस बात की पुष्टि कि अब दोनों अलग हो चुके हैं। फैंस के मन में सवाल है कि क्या अर्जुन आगे बढ़ चुके हैं या वे अभी भी सिंगल हैं। हाल ही ‘मेरे हसबैंड की बीवी’ में अर्जुन के सह कलाकार हर्ष गुजराल ने इसका खुलासा किया है। कॉमेडियन हर्ष फिल्म की प्रेस कॉन्फ्रेंस में शामिल हुए।
इस दौरान जब लव ट्रायंगल और रिश्तों की सीमाओं पर चर्चा हुई, तो हर्ष ने मजाकिया अंदाज में अर्जुन के रिलेशनशिप स्टेटस पर भी टिप्पणी की। हर्ष ने कहा कि मेरे लिए ये सच है कि मेरी रियल लाइफ में अभी एक भी नहीं, मैं सिंगल चल रहा हूं और अर्जुन भाई भी रियल लाइफ में सिंगल चल रहे हैं। तो हम लोग इस फिल्म के लिए कर रहे हैं। कुछ दिनों पहले अर्जुन इसी फिल्म में उनकी सह-कलाकार भूमि पेडनेकर और रकुल प्रीत सिंह के साथ एक प्रमोशनल इवेंट में शामिल हुए थे।
इस दौरान जब भूमि दर्शकों से बात कर रही थीं, तभी एक फैन ने अचानक मलाइका का नाम जोर से पुकारा। अर्जुन इस रिएक्शन से चौंक गए और अपनी हंसी रोकने की कोशिश करने लगे। उनकी यह रिएक्शन सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। उल्लेखनीय है कि यह कॉमेडी मूवी 21 फरवरी को रिलीज होने जा रही है।