एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा लंबे समय से बॉलीवुड से दूर हैं, लेकिन वह हमेशा सुर्खियों में रहती हैं और इसी के चलते फैंस के दिलों पर भी राज कर रही हैं। प्रियंका से जुड़ी कोई न कोई खबर लगातार सामने आती रहती है। प्रियंका की पर्सनल लाइफ की बात करें तो उन्होंने साल 2018 में हिंदू और क्रिश्चियन रीति-रिवाजों से अमेरिकी एक्टर व सिंगर निक जोनस के साथ शादी रचाई थी। अब वे एक बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस के माता-पिता हैं। इस बीच प्रियंका ने अपने हाथों में पिया के नाम की मेहंदी लगवाई है। दरअसल शुक्रवार (10 अक्टूबर) करवा चौथ का त्योहार मनाया जाएगा जिसके लिए प्रियंका ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।
प्रियंका ने अपनी इंस्टा स्टोरी के जरिए मेहंदी की झलक दिखाई है। प्रियंका के साथ मालती के हाथों में भी मेहंदी लगी है। प्रियंका ने अपनी हथेलियों पर ‘निकोलस' लिखवाया है। प्रियंका ने बहुत खूबसूरत सी अरेबिक मेहंदी डिजाइन बनवाई है। मालती ने हाथों में फूल औऱ बटरफ्लाई बनवाए हैं। प्रियंका की ये मेहंदी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। बता दें कि निक का पूरा नाम निकोलस जेरी जोनस है। प्रियंका हर साल अपने पति की लंबी उम्र के लिए करवा चौथ का व्रत रखती हैं। फिर रात में चांद को देखने के बाद ही व्रत खोलती हैं।
प्रियंका सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। वह लगातार अपनी जिंदगी से जुड़ी अपडेट फैंस को देती रहती हैं। कुछ समय पहले उन्होंने कई फोटो शेयर की थी, जिनमें मालती डांस करती दिख रही थीं। इसके अलावा प्रियंका ने ईशान खट्टर और दीया मिर्जा के साथ भी पोज दिए। प्रियंका के वर्क फ्रंट पर नजर डालें तो वह अब एसएस राजामौली की फिल्म ssmb29 में दिखेंगी। इस फिल्म में महेश बाबू लीड रोल में हैं। फिल्म की शूटिंग चल रही है। शूटिंग के लिए प्रियंका हैदराबाद आई थीं। इसके अलावा वह ‘कृष 4’ में भी नजर आएंगी।
प्रेमानंदजी महाराज का आशीर्वाद लेने के लिए वृंदावन पहुंचे एल्विश यादव‘बिग बॉस ओटीटी 2' के विजेता एल्विश यादव हाल ही में वृंदावन पहुंचे, जहां उन्होंने प्रेमानंदजी महाराज से आशीर्वाद लिया। इस मुलाकात का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एल्विश हाथ में कुछ सामान लिए खड़े नजर आ रहे हैं। प्रेमानंदजी से परिचय के दौरान उन्हें नाम जप की सलाह दी गई। प्रेमानंदजी ने एल्विश से पूछा, “क्या तुम नाम जप करते हो? थोड़ा तो कर लिया करो। तुम्हारी प्रगति पिछले पुण्य की वजह से है, लेकिन अब वर्तमान में शक्ति कहां है? नाम की शक्ति को अपनाओ, इसे अंगूठी की तरह पहन लो।
राधा राधा राधा…कम से कम 10000 बार नाम जप तो करो, करोगे न?” इस प एल्विश ने कहा, “जी, करूंगा।” महाराज ने दोबारा पूछा, “कितने?” एल्विश ने जवाब दिया, “10000.” प्रेमानंदजी ने कहा कि दिन के 24 घंटों में जब भी समय मिले, मन ही मन राधा राधा जपते रहो। हमारे देश के कई युवा ऐसे हैं, जिन्हें लाखों लोग फॉलो करते हैं।
अगर ये युवा शराब की बोतल लेकर ग्लास में डालकर पिएंगे, तो लाखों लोग पीने को तैयार हो जाएंगे लेकिन अगर ये राधा नाम लेंगे, तो लाखों लोग राधा बोलेंगे। तुम राधा नाम ले रहे हो, तो हमें भी बोलना चाहिए। इसलिए हम भगवान से प्रार्थना करते हैं कि हमारे युवा नशे और बुरी आदतों से मुक्त हों। नशा करने वालों का अंतिम परिणाम अच्छा नहीं होता। हम अंतिम परिणाम की बात करते हैं, रास्ता सही होना चाहिए।