दिग्गज ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो ने अपनी नई ओरिजिनल कॉमेडी सीरीज ‘दुपहिया’ का ऐलान कर दिया है। सीरीज ‘दुपहिया’ छोटे शहरों की अनूठी कहानी को हास्य और भावनाओं के रंग में पेश करती है। सलोना बैंस जोशी और शुभ शिवदासानी द्वारा अपने बैनर बॉम्बे फिल्म कार्टेल के तहत निर्मित इस सीरीज का डायरेक्शन सोनम नायर ने किया है, जबकि इसे अविनाश द्विवेदी और चिराग गर्ग ने लिखा और बनाया है।
नौ एपिसोड वाली इस सीरीज में गजराज राव, रेणुका शहाणे, भुवन अरोड़ा, स्पर्श श्रीवास्तव, शिवानी रघुवंशी और यशपाल शर्मा की अहम भूमिका है। ‘दुपहिया’ का प्रीमियर 7 मार्च से भारत सहित 240 से ज्यादा देशों और क्षेत्रों में किया जाएगा। ‘दुपहिया’ की कहानी धड़कपुर नाम के एक काल्पनिक गांव के इर्द-गिर्द घूमती है, जो पिछले 25 साल से अपराध-मुक्त रहने का जश्न मनाने जा रहे हैं। इसी दौरान गांव की प्रतिष्ठित दुपहिया (मोटरसाइकिल) चोरी हो जाती है। अब सिल्वर जुबली ट्रॉफी एक शादी और ग्रामीणों का सम्मान दांव पर लगा है।
प्राइम वीडियो इंडिया के ओरिजिनल्स प्रमुख निखिल मधोक ने कहा कि हमारा मानना है कि बेहतरीन कहानियां वे होती हैं, जो भारत की समृद्ध विविधता और सांस्कृतिक रंगों का जश्न मनाती हैं और ‘दुपहिया’ ठीक यही है। यह सीरीज भारत के छोटे शहरों की हास्य, भावनाओं से भरे जीवन की खूबसूरती को इस तरह प्रस्तुत करती है कि यह अनोखी होने के साथ-साथ हर किसी को जुड़ाव महसूस कराती है।
यह सीरीज बॉम्बे फिल्म कार्टेल के डेब्यू का भी प्रतीक है, जिसकी स्थापना शुभ शिवदासानी और सलोना बैंस जोशी ने की है। यह शो प्राइम वीडियो के नए कहानीकारों को मंच देने और महिला रचनाकारों द्वारा बनाई गई कहानियों को वैश्विक स्तर पर लाने के संकल्प को दर्शाता है।
गौरव कपूर ने कहा, रणवीर इलाहाबादिया मुंबई से हैं इसलिए…समय रैना के शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’में रणवीर इलाहाबादिया ने पैरेंट्स को लेकर एक ऐसा आपत्तिजनक बयान दे डाला, जिसके बाद बवाल मच गया। अब इस पूरी कंट्रोवर्सी पर मशहूर कॉमेडियन गौरव कपूर ने तंज कसा है। उन्होंने अपने लेटेस्ट स्टैंड-अप शो में कहा कि रणवीर को इतनी जल्दी माफी नहीं मांगनी चाहिए थी। ऐसा करने से पहले पॉडकास्टर को अपने वकीलों से सलाह लेनी चाहिए थी। गौरव का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
गौरव ने कहा कि रणवीर मुंबई से हैं इसलिए इतनी जल्दी माफी मांग ली। दिल्ली वाला होता तो कभी अपनी गलती नहीं मानता। 12 बजे कंट्रोवर्सी हुई और 2 बजे रणवीर ने माफी मांग ली। इतनी जल्दी मैं अपने पापा को सॉरी नहीं बोलता। अरे भाई रुक जा, थोड़ा पैसा वकील को देता। बात करके वकील से समझ ले क्या बोलना है। उसकी वजह से ये हुआ है। इंतजार कर ले यार। इतनी बड़ी-बड़ी चीजें हो जाती हैं कोई सॉरी नहीं बोलता।
मुंबई वाले बहुत भोले होते हैं। यही दिल्ली में होता, वो मुकर जाते। कहते ‘मैं हूं नहीं ये। AI है। यह मैं नहीं हूं’ यह साबित करने में चार साल लगेंगे। हनी सिंह दिल्ली से है। उससे पूछ लो वो गाना उसने बनाया है, वो मना कर देगा। सबको पता है गाना उन्हीं का है लेकिन वो नहीं मानते। अब दोनों तरफ से PR चल रहा है।”