प्रकाश राज ने पोनी वर्मा के साथ की दोबारा शादी, Kiss का फोटो वायरल, जानें-फैसले के पीछे की वजह

'वॉन्टेड' और 'सिंघम' जैसी सुपरहिट फिल्मों में दमदार एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीतने वाले साउथ इंडियन स्टार प्रकाश राज एक बार फिर लाइमलाइट में हैं। 56 साल के प्रकाश राज ने पत्नी पोनी वर्मा के साथ दोबारा शादी की है। सोशल मीडिया पर उनकी फोटोज वायरल हो रही है। उनकी दोबारा शादी के पीछे कोई और नहीं, बल्कि उनका बेटा है। उन्होंने पोस्ट में खुलासा किया कि आखिर उन्होंने यह फैसला क्यों लिया। मंगलवार (24 अगस्त) को प्रकाश राज और पोनी वर्मा की शादी के 11 साल पूरे हुए। इस मौके पर उन्होंने दोबारा शादी की। प्रकाश राज ने लिखा कि हमने आज रात फिर से शादी की, क्योंकि हमारा बेटा वेदांत हमारी शादी देखना चाहता था।


तस्वीरों में प्रकाश-पोनी के साथ उनका बेटा भी दिखाई दे रहा है। सभी बेहद खुश नजर आ रहे हैं। प्रकाश राज अपनी पत्नी को किस कर रहे हैं। इससे पहले प्रकाश ने पोनी संग शादी की फोटो शेयर की थी और एक अच्छा दोस्त बनने के लिए उन्हें थैंक्स कहा था। उन्होंने मैरिज एनिवर्सरी पर पोनी के लिए लिखा कि ये कितना सही रहा… मेरी इतनी अच्छी दोस्त बनने के लिए.. एक प्रेमिका और एक शानदार सह-यात्री बनने के लिए मेरी डार्लिंग पत्नी का शुक्रिया। आपको बता दें कि प्रकाश राज ने साल 2009 में अपनी पहली पत्नी ललिता कुमारी को तलाक दे दिया था और अगले साल यानि 2010 में 45 साल की उम्र में पोनी के साथ घर बसा लिया। प्रकाश और पोनी एक फिल्म सेट पर मिले थे जहां पोनी उनके एक गाने को कॉरियोग्राफ कर रही थीं।


वर्कफ्रंट पर बात करें तो प्रकाश राज हाल ही में प्रख्यात डायरेक्टर मणिरत्नम की सीरीज ‘नवरसा’ में नजर आए थे। प्रकाश राज उन सितारों में से हैं, जिन्होंने साउथ इंडस्ट्री में नाम कमाने के बाद बॉलीवुड में भी तगड़ी पहचान बनाई। उन्होंने बॉलीवुड करियर की शुरुआत साल 1998 में फिल्म हिटलर से की थी लेकिन पहचान उन्हें वांटेड के किरदार गनी भाई से मिली। उन्होंने इंद्रप्रस्थम, बन्धनम, वीआईपी, नंदनी, शांति शांति शांति, वन्नावली, आजाद, गीता, ऋषि, दोस्त, सिंघम, वांटेड, बुड्ढा होगा तेरा बाप, हीरोपंती एंटरटेनमेंट, मुरारी, इंद्रा, इडियट, शक्ति द पावर, फूल्स, गंगोत्री, स्मार्ट द चैलेंज, पोकरी, राणा, लायन और रुद्रमादेवी जैसी तेलुगू, तमिल व हिन्दी फिल्मों से शोहरत कमाई है।