मशहूर यूट्यूबर और एक्ट्रेस प्राजक्ता मंगलवार (25 फरवरी) को अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड वृषांक खनल संग विवाह बंधन में बंध गईं। दोनों ने महाराष्ट्र के कर्जत में ओलियंडर फार्म्स में शादी कर ली। कुछ दिनों पहले शुरू हुई उनकी प्री वेडिंग में करीबी दोस्त और परिवार वाले थे। अब शादी की फोटो भी सामने आ चुकी है, जिसमें कपल को दूल्हा-दुल्हन के गेटअप में देखा जा सकता है। प्राजक्ता ने खुद तस्वीरों को इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। उन्होंने कैप्शन में लिखा, “25.02.25” इसके साथ ही हार्ट इमोजी भी शेयर की है।
प्राजक्ता के लुक की बात की जाए तो उन्हें पारिजात पैटर्न और पेंटिंग से सजे गोल्डन लहंगे में देखा गया। अपने इस दुल्हन के जोड़े में वह बेहद प्यारी लग रही थीं। दूसरी ओर, वृषांक ने आडवरी शेरवानी पहनी थी। दोनों ही दूल्हा-दुल्हन के गेटअप में जंच रहे थे। ऊपर से उनकी केमिस्ट्री तो कमाल ही लग रही थी, जिसे तस्वीरों में देखा जा सकता है। इसके पहले उनके 3 दिन तक वेडिंग फंक्शन चले थे। मेहंदी, हल्दी और संगीत सेरेमनी की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर सामने आई थीं।
इस बीच, ‘वो इंडिया’ ने कपल को इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा, “रिश्ते के करीब 11 साल बाद वृषांक खनल ने सितंबर 2023 में वेस्ट वर्जीनिया में कैंपिंग ट्रिप के दौरान प्राजक्ता कोली को प्रपोज किया था। जब उन्होंने शादी की प्लानिंग की तो कुछ ऐसा हुआ।” गौरतलब है कि प्राजक्ता और वृषांक ने 13 साल रिलेशनशिप में रहने के बाद साल 2023 में सगाई की थी और अपने रिश्ते को ऑफिशियल किया था। प्राजक्ता के प्रोफेशनल फ्रंट पर नजर डालें तो वह हाल ही में रोहित सराफ के साथ वेब सीरीज ‘मिसमैच्ड 3’ में नजर आई थीं। यह सीरीज ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हुई थी।
देव जोशी ने आरती को बनाया अपना हमसफर, फोटो शेयर कर लिखा…‘बालवीर’ फेम एक्टर देव जोशी भी मंगलवार (25 फरवरी) को शादी के बंधन में बंध गए। उन्होंने गर्लफ्रेंड आरती संग शादी कर ली है। शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। दूल्हा-दुल्हन मेड फॉर ईच अदर लग रहे हैं। देव ने जहां व्हाइट कलर की शेरवानी पहनी है वहीं आरती रेड लहंगे में खूबसूरत लगीं। आरती ने ब्राइडल लुक रेड लहंगे और बन से कंप्लीट किया। उन्होंने लुक को बहुत सोबर रखा। नो मेकअप लुक और मुस्कुराट से वह सबका ध्यान खींच रही हैं।
देव ने फोटो शेयर करते हुए लिखा, “हमेशा के लिए याद रहने वाली तारीख। मैं तुझसे और तू मुझसे।” बता दें आरती नेपाल से हैं। प्री-वेडिंग फेस्टिविटीज की फोटो भी सुर्खियां बटोर रही हैं। हल्दी के फंक्शन में देव ने व्हाइट कुर्ता पायजामा पहना था, जबकि आरती व्हाइट और येलो लहंगे में नजर आईं। आरती ने फ्लावर जूलरी से लुक कंप्लीट किया। देव के वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो उन्हें सबसे ज्यादा पहचान बच्चों के लोकप्रिय शो ‘बालवीर’ से मिली थी। उन्होंने लंबे समय तक इससे मनोरंजन किया। उन्होंने ‘महिमा शनिदेव की’ सीरियल में भी काम किया था।