दूसरी शादी की प्लानिंग को लेकर पूनम पांडे ने कहा, अभी भी लगता है डर, पहले पति ने की थी एक्ट्रेस के साथ मारपीट

एक्ट्रेस पूनम पांडे अक्सर किसी न किसी कारण से खबरों में रहती हैं। वह सोशल मीडिया पर अपनी बोल्ड इमेज से खास पहचान रखती हैं। पूनम की पर्सनल लाइफ का एक्सपीरियंस अच्छा नहीं है। उन्होंने शादी के 12वें दिन ही पति सैम बॉम्बे को जेल पहुंचा दिया था। वह सैम के साथ गोवा में हनीमून पर थीं और वहीं मारपीट का आरोप लगाया। इसके बाद पूनम का तलाक हो गया। इस बीच पूनम ने इंस्टेंट बॉलीवुड के साथ बातचीत के दौरान दूसरी शादी की प्लानिंग को लेकर बात की। पूनम ने कहा कि मैं 2 साल से सिंगल हूं। अपनी जिंदगी में बहुत खुश हूं।

व्यक्तिगत तौर पर मुझे लगता है कि इस मामले में मैं बदकिस्मत हूं लेकिन बहुत खुश हूं। मेरे पास एक अच्छा परिवार और करिअर है। मैं इसी में खुश हूं। मैं ओपन हूं, लेकिन अभी भी डर लगता है। मुझे ट्रस्ट इशूज हैं। उल्लेखनीय है कि पूनम आखिरी बार कंगना रनौत के शो 'लॉक अप' में आई थीं। इस दौरान करणवीर बोहरा से बात करते हुए पूनम ने कहा था कि मैं अपने कुत्ते से ज्यादा प्यार करती हूं और उसके साथ ही सोती हूं। वो कहेगा कि अपने कुत्तों को उससे ज्यादा प्यार करती हूं। ये किस तरह का बयान है।

मुझे अपने कुत्तों से प्यार करने के लिए क्यों पीटा जाना चाहिए। क्या ये ब्रेन हैमरेज होने का कारण है क्योंकि मेरे पास एक है। मेरी दिमाग की चोट अभी ठीक नहीं हुई है। वो मुझे बार-बार एक ही जगह मारता रहता था। इसे छिपाने के लिए मेकअप लगाती थी। ग्लॉस लगाती थी और सबके सामने हंसती थी। मैं सबके सामने बहुत अच्छा व्यवहार करती रही।
पिछले साल पूनम ने इसलिए कर दी थी खुद की मौत की घोषणा

वर्तमान में पूनम अपने करिअर पर फोकस कर रही हैं। वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और अपने ग्लैमरस अंदाज से फैंस को एंटरटेन कर रही हैं। आने वाले दिनों में वह कुछ नए प्रोजेक्ट्स में भी नजर आ सकती हैं। पूनम की जिंदगी में विवाद हमेशा किसी न किसी रूप में जुड़े रहे हैं, लेकिन उन्होंने हर मुश्किल का डटकर सामना किया है। कुछ समय पहले पूनम ने प्रयागराज में महाकुंभ में आस्था की डुबकी लगाई थी।

उन्होंने गंगा नदी में मौनी अमावस्या के दिन अमृत स्नान किया। पूनम ने अपनी तस्वीरें और कुछ वीडियो पोस्ट किए थे। हाल ही पूनम का एक वीडियो वायरल हुआ था। इसमें एक शख्स ने सेल्फी लेने के बहाने उन्हें किस करने की कोशिश की। कई लोगों ने इसे पूनम का पब्लिसिटी स्टंट बताया। पूनम पिछले साल की शुरुआत में तब सुर्खियों में आई थीं, जब उन्होंने पोस्ट शेयर कर खुद की मौत की सूचना दी थी। बाद में जबरदस्त तरीके से ट्रॉल होने के बाद पूनम ने सच्चाई बताई थी। पूनम ने सर्वाइकल कैंसर के प्रति जागरूकता लाने के लिए ऐसा किया था।