है हिम्मत तो करके दिखाओ इस लड़की से शादी, मिलेंगे 1200 करोड़ रूपए

कोई आपसे बोले की आपको एक खूबसूरत लड़की से शादी करनी है और आपको उसके लिए मिलेंगे 1200 करोड़ रूपये, तो आपको यह सपना सा लगेगा और एकाएक आप यकीन भी नहीं करेंगे पर यह बात सच है। एक बिजनेसमैन अरबपति पिता ने अपनी बेटी से शादी करने वाले को बारह सौ करोड़ रूपये देने की घोषणा की है।

यह लड़की चीन की रहने वाली है जिसकी उम्र लगभग 27 साल है। लड़की का नाम जिनि चाउ है। दरअसल चीन के अरबपति बिजनेसमैन सेसिल चाउ ने 4 साल पहले अपनी बेटी से शादी करने की बात की थी और कई लड़कों से भी मिलवाया था लेकिन लड़की ने सभी लड़कों को रिजेक्ट कर दिया। परेशान पिता ने जब इसकी वजह बेटी से पूछी और पुछा की उसे कैसा लड़का चाहिए, तो बेटी का जवाब सुनकर वो टेंशन में आ गए। बेटी ने कहा की उसे लड़के नहीं लड़कियां पसंद है वह लेस्बियन है और पिछले 6 सालों से किसी लड़की से रिलेशनशिप में है।

यह सुनकर पिता के होश उड़ गए और उन्होंने तुरंत एलान किया की जो उनकी बेटी से शादी करेगा उसे 400 करोड़ रूपये दिए जाएंगे। कुछ लड़के तो सच्चाई जानकार भाग गए, और कुछ लड़कों के आने पर लड़की ने सभी को रिजेक्ट कर दिया। अब पिता को वापिस बेटी की शादी की फ़िक्र सता रही है और उन्होंने इस बार रकम बढ़ा कर 1200 करोड़ रूपये कर दी है। इतनी बड़ी रकम सुनकर दूर दूर से लड़कों की लाइन लग गयी है और हर लड़का लड़की को खुश करने की कोशिश में लगा है। लेकिन लड़की ने साफ़ कर दिया है की वह शादी नहीं करेगी।