साउथ सिनेमा के सुपरस्टार राम चरण की स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म ‘पेड्डी’ (Peddi) लगातार चर्चा के केंद्र में बनी हुई है। ट्रेलर रिलीज के बाद से ही इस फिल्म को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला था। राम चरण की दमदार स्क्रीन प्रेजेंस और अभिनय ने एक बार फिर फैंस का दिल जीत लिया है। लंबे इंतजार के बाद यह बहुप्रतीक्षित फिल्म गुरुवार यानी 4 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई और रिलीज के बाद से ही यह बॉक्स ऑफिस पर लगातार अपनी पकड़ मजबूत बनाए हुए है।
बुची बाबू सना के निर्देशन में बनी यह फिल्म हर गुजरते दिन के साथ शानदार कमाई दर्ज कर रही है। राम चरण के एक्शन और इमोशनल परफॉर्मेंस ने दर्शकों को थिएटर तक खींचने में अहम भूमिका निभाई है। अब फिल्म के आठवें दिन यानी गुरुवार के ताजा कलेक्शन भी सामने आ चुके हैं, जिनमें एक बार फिर मजबूत प्रदर्शन देखने को मिला है। ऐसे में आइए जानते हैं कि फिल्म ने अब तक कुल कितना बिजनेस कर लिया है।
8वें दिन भी ‘पेड्डी’ ने दिखाया दमराम चरण के करियर की सफल फिल्मों की सूची में अब ‘पेड्डी’ ने भी अपनी जगह बना ली है। हालांकि, आने वाले समय में कंगना रनौत की ‘भारत भाग्य विधाता’ की एंट्री से बॉक्स ऑफिस पर मुकाबला और भी दिलचस्प होने की उम्मीद है। इसके बावजूद ‘पेड्डी’ की लोकप्रियता में कोई खास कमी नहीं आई है।
फिल्म ने रिलीज से पहले ही एडवांस बुकिंग में शानदार प्रदर्शन करते हुए लगभग 18.50 करोड़ रुपये की कमाई कर ली थी। इसके बाद ओपनिंग डे पर इसने जोरदार शुरुआत करते हुए 51.00 करोड़ रुपये का बिजनेस किया। शुरुआती बढ़त के बाद फिल्म लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही है। Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, आठवें दिन ‘पेड्डी’ ने लगभग 6.30 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इसी के साथ भारत में इसका कुल नेट कलेक्शन करीब 193.55 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है।
दिनवार कलेक्शन इस प्रकार रहा:डे 0 – 18.50 करोड़ रुपये
डे 1 – 51.00 करोड़ रुपये
डे 2 – 26.90 करोड़ रुपये
डे 3 – 29.10 करोड़ रुपये
डे 4 – 32.15 करोड़ रुपये
डे 5 – 12.35 करोड़ रुपये
डे 6 – 9.70 करोड़ रुपये
डे 7 – 7.55 करोड़ रुपये
डे 8 – 6.30 करोड़ रुपये
कुल कमाई – 193.55 करोड़ रुपयेभाषा के अनुसार कमाई का ब्योरा‘पेड्डी’ ने सबसे अधिक कमाई तेलुगु वर्जन से की है, जहां इसका कलेक्शन लगभग 173.00 करोड़ रुपये रहा। वहीं हिंदी बेल्ट में फिल्म ने 17.40 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है। इसके अलावा कन्नड़ भाषा में 1.12 लाख रुपये, मलयालम में 0.30 लाख रुपये और तमिल वर्जन से करीब 1.73 करोड़ रुपये की कमाई दर्ज की गई है।
फिल्म के बारे में‘पेड्डी’ एक बड़े पैमाने पर बनी स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म है, जिसे बुची बाबू सना ने डायरेक्ट किया है, जबकि इसका निर्माण वेन्कट सतीश ने किया है। फिल्म में राम चरण के साथ शिवा राजकुमार, जाह्नवी कपूर, जगपति बाबू, दिव्येंदु और बोमन ईरानी जैसे कलाकार महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं। मजबूत स्टारकास्ट और दमदार कहानी इसकी बड़ी खासियत मानी जा रही है।
बॉक्स ऑफिस पर कड़ा मुकाबला‘पेड्डी’ को रिलीज के साथ ही कई बड़ी फिल्मों से सीधी टक्कर का सामना करना पड़ रहा है। वरुण धवन की ‘है जवानी तो इश्क होना है’ और बॉबी देओल की ‘बंदर’ इसके सामने प्रमुख प्रतिस्पर्धी बनी हुई हैं। इसके अलावा सूर्या की ‘करुप्पू’, मोहनलाल की ‘दृश्यम 3’ और अर्जुन सरजा की ‘ब्लास्ट’ जैसी फिल्में पहले से ही सिनेमाघरों में मौजूद हैं।