पायल कपाड़िया के डायरेक्शन में बनी ‘ऑल वी इमेजिन एज लाइट’ मूवी लंबे समय से सुर्खियां बटोर रही है। यह फिल्म दुनिया के विभिन्न हिस्सों में होने वाले प्रतिष्ठित पुरस्कार समारोह में दावेदारी पेश कर रही है। हाल ही में यह फिल्म 78वें बाफ्टा (ब्रिटिश अकादमी फिल्म अवार्ड) के लिए भी नॉमिनेट की गई थी। इसका नॉमिनेशन बेस्ट नॉन इंग्लिश फिल्म कैटेगरी में हुआ था। हालांकि फिल्म अवार्ड से चूक गई।
स्पेनिश लैंग्वेज की फ्रेंच म्यूजिकल क्राइम ड्रामा ‘एमिलिया पेरेज’ ने इसे मात दी। इस कैटेगरी में पुर्तगाल की ‘आई एम स्टिल हियर, आयरिश की ‘नी कैप’ और फारसी की ‘द सीड ऑफ द सेक्रेड फिग’ भी दावेदार थीं। ‘एमिलिया पेरेज’ को ऑस्कर में 13 अलग-अलग कैटेगरी के लिए नॉमिनेट किया गया था। इस फिल्म ने ही ‘ऑल वी इमेजिन एज लाइट’ को गोल्डेन ग्लोब अवार्ड में भी पछाड़ा था। बाफ्टा अवार्ड्स पर नजर डालें तो रविवार (16 फरवरी) को लंदन के रॉयल फेस्टिवल हॉल में विजेताओं की घोषणा कर उन्हें पुरस्कृत किया गया।
इवेंट को ‘डॉक्टर हू’ के स्टार डेविड टेनेंट ने होस्ट किया। बता दें कनी कुश्रुती, दिव्या प्रभा और छाया कदम स्टारर ‘ऑल वी इमेजिन एज लाइट’ कई बड़े नॉमिनेशन में जगह बना चुकी है। इसे 82वें गोल्डन ग्लोब अवार्ड्स के लिए भी नॉमिनेट किया गया था, लेकिन उसमें भी ये फिल्म चूक गई। यह पिछले साल रिलीज हुई थी।
इसकी कहानी दो मलयाली नर्स पर बेस्ड है, जो कि मुंबई में रहती हैं। फिल्म इन दो लड़कियों की जिंदगियों के इर्द-गिर्द घूमती रहती है। पिछले साल इस फिल्म ने फ्रांस के कांस समारोह में ग्रैंड प्रिक्स जीता था, जो कि भारत के लिए पहला अवार्ड है। यह फिल्म पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा की पसंदीदा फिल्मों की लिस्ट में शामिल है।
पॉप सिंगर शकीरा ने इंस्टा स्टोरी पर स्वास्थ्य को लेकर शेयर की पोस्टपॉप सिंगर शकीरा ने हाल ही में दक्षिण अमेरिकी देश पेरू में अपना एक शो पेट की समस्या के कारण रद्द कर दिया। ‘लास मुजेरेस या नो लोरान वर्ल्ड टूर’ के दौरान शकीरा को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शकीरा ने खुद इसकी पुष्टि की है। शकीरा ने रविवार (16 फरवरी) की रात इंस्टाग्राम स्टोरी पर स्पेनिश लैंग्वेज में कुछ स्टेटमेंट पोस्ट किए हैं जिनमें उन्होंने हेल्थ के बारे में बताया।
पोस्ट में लिखा, “मुझे आपको यह बताते हुए दुख हो रहा है कि कल रात मुझे पेट दर्द के कारण इमरजेंसी रूम में जाना पड़ा और मैं इस समय अस्पताल में भर्ती हूं। मेरा इलाज कर रहे डॉक्टरों ने मुझे बताया है कि मैं आज रात कॉन्सर्ट कर पाऊंगी। मैं उस स्थिति में नहीं हूं। आज स्टेज पर न जा पाने से मैं बहुत दुखी हूं। मैं अपने प्यारे पेरूवियन दर्शकों से फिर से मिलने के लिए बहुत एक्साइटेड हूं। मुझे उम्मीद है कि कल मैं बेहतर हो जाऊंगी और वे मुझे जल्द से जल्द डिस्चार्ज कर देंगे ताकि मैं वह शो कर सकूं, जो मैंने आप सभी के लिए तैयार किया है।
मेरी टीम और प्रमोटर आपसे मिलने के लिए पहले से ही एक नई तारीख पर काम कर रहे हैं। आपकी अंडरस्टैंडिंग के लिए थैंक्यू। आई लव यू ऑल। शकीरा ने आज भी एक पोस्ट शेयर कर फैंस के लिए लिखा, “आप सभी को आपके प्यार भरे मैसेज के लिए थैंक्यू। आप मुझे बहुत ताकत देते हो। तहे दिल से आप सबको आई लव यू।”