2 News : परिणीति ने पति राघव के जन्मदिन पर यूं लुटाया प्यार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलीं सायरा बानो

आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता राघव चड्ढा आज शनिवार (11 नवंबर) को अपना जन्मदिन मना रहे हैं। उनकी पत्नी परिणीति चोपड़ा ने कुछ अनसीन तस्वीरें शेयर कर उन्हें बर्थडे विश किया है। साथ ही एक नोट भी लिखा है। परिणीति ने इंस्टा पर राघव के साथ बिताए खास लम्हों की कुल 7 फोटो शेयर की हैं, जिसमें दोनों के बीच गजब की केमेस्ट्री देखने को मिल रही है। सबसे पहले दोनों विदेश की सड़क पर पोज दे रहे हैं।

दूसरी फोटो में परिणीति पति के साथ पैरों की मेहंदी फ्लॉन्ट कर रही हैं। तीसरी फोटो में परिणीति, राघव के साथ किसी रेस्टोरेंट में बैठी हैं। एक तस्वीर में दोनों स्टेडियम में मैच देख रहे हैं। एक और तस्वीर में परिणीति, राघव को हग कर रही हैं। परिणीति ने लिखा- “आप भगवान का मुझे दिया गया सबसे अच्छा गिफ्ट हो, मेरे रागाई!

आपकी वैल्यू, ईमानदारी और भरोसा मुझे एक बेहतर इंसान बनने के लिए इंस्पायर करते हैं। आज ऑफिशियली मेरा फेवरेट दिन है क्योंकि मेरे लिए आज ही आपका जन्म हुआ था। हैप्पी बर्थडे हसबेंड! मुझे चुनने के लिए शुक्रिया।” राघव-परिणीति की शादी 24 सितंबर को राजस्थान के उदयपुर में करीबी दोस्तों और परिवार के सदस्यों की मौजूदगी में हुई थी।
मोदी ने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की सायरा से मुलाकात की फोटो

मशहूर एक्ट्रेस सायरा बानो ने हाल ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। मोदी ने शुक्रवार (10 नवंबर) रात अपने एक्स (ट्विटर) पर मुलाकात की तस्वीरें शेयर की हैं। ये काफी वायरल हो रही हैं और इन्हें एक मिलियन यानी 10 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। मोदी ने लिखा, “सायरा बानो जी से मिलना बेहद अद्भुत था।सिनेमा की दुनिया में उनके काम की कई जनरेशन तारीफ करती हैं।”

पीएम ने सायरा के साथ मुलाकात का जिक्र करते हुए कहा कि हमारे बीच कई विषयों पर शानदार बातचीत हुई। उल्लेखनीय है कि सायरा ने ‘ट्रेजेडी किंग’ के नाम से मशहूर भारतीय सिनेमा जगत के बेस्ट एक्टर में से एक दिलीप कुमार के साथ साल 1966 में शादी की थी। दिलीप कुमार का दो साल पहले निधन हो गया था। तब पीएम मोदी ने शोक जताते हुए अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त की थीं।

बता दें कि सायरा ने 'जंगली 'आई मिलन की बेला', 'झुक गया आसमान', 'पड़ोसन', 'बैराग', 'जमीर', 'गोपी', 'दुनिया', 'हेरा फेरी' जैसी फिल्मों में काम किया है। सायरा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अपने फैंस के लिए आए दिन फोटो और वीडियो शेयर करने के साथ दिलीप से जुड़े किस्से भी बताती रहती हैं।