2 News : परिणीति चोपड़ा ने पहली बार दी लाइव सिंगिंग परफोरमेंस, देखें, इस एक्ट्रेस ने की बॉयफ्रेंड के साथ सगाई

एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा को बॉलीवुड में एक दशक से ज्यादा हो गया है। वह अपनी एक्टिंग और खूबसूरती के दम पर लाखों-करोड़ों लोगों के दिलों में जगह बना चुकी हैं। परिणीति ने पिछले साल आम आदमी पार्टी (आप) नेता राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा के साथ शादी की थी। तब से वह सोशल मीडिया पर कुछ ज्यादा ही एक्टिव हैं। परिणीति ने पति और ससुरालवालों के साथ कई मौकों पर फोटो व वीडियो शेयर किए हैं।

पिछले दिनों परिणीति ने फैंस को एक और खुशखबरी दी थी। परिणीति ने एक पोस्ट के जरिये बताया था कि वह अब सिंगिंग की दुनिया में भी करिअर बनाने जा रही हैं। हालांकि परिणीति पहले भी अपने चुनिंदा गानों पर अपनी आवाज दे चुकी थीं। अब परिणीति ने लाइव सिंगिंग की दुनिया में पहला कदम रख लिया है। परिणीति ने 'मुंबई फेस्टिवल 2024' में लाइव सिंगिंग की शुरुआत की। उन्होंने सुरीली आवाज से दर्शकों का मन मोह लिया।

परिणीति ने इंस्टाग्राम पर फैंस को इसकी झलक दिखाई है। परिणीति ने आकर्षक चमकदार काली पोशाक पहनी थी, जिसके साथ उन्होंने ब्लैक कलर का खूबसूरत ब्लेजर कैरी किया था। परिणीति के गले में नेकपीस था। परिणीति ने पोनीटेल बनाई हुई थी। परिणीति ने कैप्शन में लिखा, ''और यह हो गया... इसे टाइप करते समय मेरी आंखों में खुशी के आंसू आ गए : मेरा अब तक का पहला लाइव परफॉर्मेंस कल रात था और यह वह सब कुछ था, जो मैं चाह सकती थी और इससे भी अधिक।

आप सभी ने जो प्यार और दयालुता दिखाई है, उसके लिए आप सभी को धन्यवाद। यह मेरे लिए बहुत मायने रखता है।” परिणीति ने शो के दौरान माइक्रोफोन के जरिये कहा, ''यह हमेशा के लिए मेरी स्मृति में मेरा पहला शो होगा, इसलिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद। और इसकी सबसे अच्छी बात यह थी कि मुझे अपना पहला शो अपने ही शहर मुंबई में करने का मौका मिला। धन्यवाद।''

एक्ट्रेस एमी जैक्सन ने एड वेस्टविक से स्विट्जरलैंड में की सगाई, शेयर की Photos

एक्ट्रेस एमी जैक्सन ने बॉयफ्रेंड एक्टर-म्यूजीशियन एड वेस्टविक के साथ सगाई कर ली है। एमी ने सोमवार (29 जनवरी) को इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें पोस्ट कीं। इनमें वेस्टविक, एमी को प्रपोज करते दिख रहे हैं। वेस्टविक ने स्विट्जरलैंड में एक ब्रिज पर एमी को प्रपोज किया। एमी व्हाइट सूट में नजर आईं जबकि वेस्टविक ने ग्रे जैकेट, ऑलिव ग्रीन पैंट और जूते पहने थे। पहली फोटो में वेस्टविक घुटनों पर बैठे हैं जबकि एमी हैरानी से उन्हें देख रही हैं।

एमी ने अगली फोटो में कैमरे के सामने पोज देते समय वेस्टविक को हग किया। तीसरी फोटो में कुछ लोग उनके आस-पास खड़े हैं और कपल एक-दूसरे को हग कर रहा है। उन्होंने पोस्ट को कैप्शन दिया, “हेल यस (रिंग इमोजी)।” एक्ट्रेस कियारा आडवाणी और श्रुति हासन ने पोस्ट पर रेड हार्ट इमोजी पोस्ट की। सोफी चौधरी ने लिखा, “यस!! सबसे अच्छी खबर।”

अथिया शेट्टी ने लिखा, बधाई हो। बता दें कि एमी की अगली फिल्म ‘क्रैक’ एक्शन थ्रिलर है। इसमें विद्युत जामवाल, नोरा फतेही भी हैं। फिल्म 23 फरवरी को रिलीज होगी। एमी 'एक दीवाना था', अक्षय कुमार की 'सिंह इज ब्लिंग', रजनीकांत की '2.0' और एक्टर विक्रम की 'आई' जैसी फिल्मों में काम कर चुकी हैं।