परिणीति चोपड़ा को ननद ने दिया खास गिफ्ट, एक्ट्रेस की पुरानी यादें हो गईं ताजा, फैंस को भी दिखाई झलक

एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी (AAP) नेता राघव चड्ढा की शादी को 2 महीने हो गए हैं। उनकी शादी 24 सितंबर को उदयपुर के लीला पैलेस में हुई थी। इस मौके पर बॉलीवुड और राजनीति जगत की कई हस्तियां शामिल हुई थीं। शादी की फोटो और वीडियो आज भी सुर्खियां बटोर रहे हैं। परिणीति शादी के बाद काफी खुश हैं। वह सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी भावनाएं दिखाती रहती हैं।

परिणीति पति और ससुरालवालों के साथ बिताए पल शेयर करती हैं, जिससे उनके फैंस भी आनंदित महसूस करते हैं। परिणीति को हाल ही ससुराल की ओर से एक खास गिफ्ट मिला है। इससे परिणीति के बचपन की यादें ताजा हो गईं। परिणीति ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर इस तोहफे से रूबरू कराया है। यह वायरल भी हो रहा है। परिणीति के हाथ में खास कैंडी ‘FataFat’ नजर आ रही है, जो उनकी सिस्टर इन लॉ (ननद) ने दी है। ये कैंडी 90 के दशक में काफी फेमस थी, जो बच्चों के बीच लोकप्रिय थी।

परिणीति ने कैप्शन में लिखा, “मेरी सिस्टर इन लॉ ने मुझे बेहद खास गिफ्ट दिया। मैंने इसे 20 साल बाद खाया और सारी पुरानी यादें ताजा हो गईं।” फैंस को परिणीति का यह अंदाज बहुत पसंद आ रहा है। परिणीति ने शादी के बाद अपनी पहली करवा चौथ, दिवाली सहित अन्य खास अवसरों पर भी फोटो-वीडियो शेयर किए थे।

परिणीति शादी के बाद मां और सास के साथ गई थीं मालदीव

बता दें कि शादी के बाद परिणीति हनीमून पर तो नहीं गईं लेकिन अपनी गर्ल गैंग के साथ मालदीव छुट्टियां मनाने जरूर गई थीं। इस गैंग में परिणीति की मां के साथ-साथ उनकी सास भी शामिल थीं। परिणीति ने कई तस्वीरें शेयर की थीं, जिनमें वह अपनी मां और सास के साथ जमकर पोज देती हुई नजर आईं। परिणीति की पिछली फिल्म अक्षय कुमार के साथ ‘मिशन रानीगंज’ थी।

उनकी अगली फिल्म डायरेक्टर इम्तियाज अली की ‘चमकीला’ है। फिल्म में उनके साथ दिलजीत दोसांझ दिखाई देंगे। दिलजीत पंजाबी गायक को रोल में हैं और परिणीति उनकी पत्नी का किरदार निभाएंगी। यह एक बॉयोलॉजिकल फिल्म होगी, जो अगले साल नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। इसके साथ परिणीति अपना ओटीटी डेब्यू भी करने वाली हैं।