पराग त्यागी के सीने पर शेफाली जरीवाला का टैटू, पिता ने चूमा, जन्मदिन पर हुए इमोशनल

एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला अब हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनके परिवार का ख्याल पराग त्यागी बड़े संवेदनशील तरीके से रख रहे हैं। अगस्त महीने में उन्होंने अपनी पत्नी की अधूरी इच्छाओं को पूरा किया, साथ ही सास का जन्मदिन और अपनी एनिवर्सरी को सेलिब्रेट किया। उस समय उन्होंने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट भी शेयर किया था। इसके बाद गणेश उत्सव में बप्पा को घर लाए और अब शेफाली के पिता का जन्मदिन मनाया, जिसे उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किया।

शेफाली जरीवाला के पिता के साथ खास पल

पराग त्यागी ने इंस्टाग्राम पर एक रील शेयर की, जिसमें वह शेफाली के पिता के साथ बैठे दिखाई दे रहे हैं। रील में उनका हाथ ससुर के कंधे पर रखा है और वह अपनी पत्नी का सीने पर बना टैटू दिखा रहे हैं। इसके बाद की फोटो में देखा जा सकता है कि शेफाली के पिता उनके सीने को चूम रहे हैं, जहां उनकी बेटी की फोटो बनी है। इस रील में शेफाली की मां भी नजर आ रही हैं, जो जन्मदिन के जश्न में शामिल थीं।
जन्मदिन पर भावुक संदेश

पराग त्यागी ने कैप्शन में लिखा: शेफू की तरफ से हैप्पी बर्थडे डैड। मैं हमेशा आपके साथ हूं डैड। आपको बहुत सारा प्यार। आपकी शैफू।

इस पोस्ट पर फैंस ने जमकर रिएक्शन दिया। किसी ने लिखा, शेफाली हमेशा तुम्हारे पास है, तो किसी ने कहा, पति हो तो आप जैसा। सच में शेफाली बहुत लकी थी। बता दें कि 11 अगस्त को पराग ने सास के जन्मदिन पर भी ऐसा ही इमोशनल पोस्ट शेयर किया था और शेफाली की तरफ से उन्हें बधाई दी थी।

शेफाली जरीवाला का निधन


शेफाली जरीवाला का निधन 27 जून, 2025 को हुआ। वह घर पर ही इस दुनिया को अलविदा कह गईं। उनके अचानक जाने से पराग त्यागी और एक्ट्रेस के माता-पिता गहरे सदमे में थे। शेफाली हमेशा बेटी चाहती थीं और उसे गोद लेने का सपना देख रही थीं, जो अधूरा रह गया। मगर पराग ने उनकी याद में एक फाउंडेशन की स्थापना की और उसके माध्यम से बेटियों की पढ़ाई का जिम्मा उठाया।