2 News : पलक तिवारी ने पैपराजी से की यह रिक्वेस्ट, वीडियो वायरल, अब इनके साथ जुड़ा कृति सेनन का नाम

पलक तिवारी अपनी मां एक्ट्रेस श्वेता तिवारी की जैसे काफी शौहरत बटोर रही हैं। फैंस के लिए पलक की हर अपडेट मायने रखती है। वे उनकी एक झलक पाने के लिए बेताब रहते हैं। मीडिया भी पलक को लगातार फॉलो करता है। पलक जब भी मुंबई की सड़कों पर नजर आती हैं तो पैपराजी उनकी पिक्स क्लिक करने में जरा भी देरी नहीं करते। अब पलक का एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है।

इसमें पलक ने बैक साइड से क्लिक की गई फोटो पर रिएक्शन दी है। पलक स्फटिक से सजे पीले बैलेरीना फ्लैट्स, साइड-पार्टेड वेवी हेयर और सॉफ्ट ग्लैम मेकअप के साथ नजर आईं। इस दौरान पैपराजी ने उनकी कई फोटो क्लिक कीं। तब पलक ने फोटो जर्नलिस्ट्स से रिक्वेस्ट करते हुए कहा कि वे बैक साइड से फोटो क्लिक न करें। हालांकि पलक के ऐसा कहने पर भी पैपराजी बाज नहीं आए और उन्होंने बैक साइड से उनकी फोटो क्लिक कर डाली।

पिछले दिनों एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर ने भी पैपराजी से कुछ ऐसी ही रिक्वेस्ट की थी। उल्लेखनीय है कि पलक का नाम पिछले कई दिनों से सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम अली खान के साथ जुड़ रहा है। दोनों को कई दफा डिनर डेट और थिएटर्स में स्पॉट किया गया है। हालांकि इस बारे में उन्होंने अब तक कोई बयान नहीं दिया है। पलक के वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्हें पिछले साल सलमान खान की फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' में देखा गया था। पलक को इसके बाद से कई रोल ऑफर किए जा रहे हैं।

इंग्लैंड में रहने वाले कबीर बहिया के साथ रिलेशनशिप में हो सकती हैं कृति

एक्ट्रेस कृति सेनन की पिछली फिल्म फरवरी में रिलीज हुई 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' था। इसमें कृति ने सिफ्रा रोबोट के रूप में छाप छोड़ी। वह पहली बार शाहिद कपूर के साथ नजर आईं। आजकल कृति के अफेयर की खबरें खूब उड़ रही हैं। अब सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म रेडिट पर एक पोस्ट में दावा किया गया है कि कृति रिलेशनशिप में हो सकती हैं।

कृति के रुमर्ड लवर का नाम कबीर बहिया है। वे साक्षी धोनी के रिश्तेदार हैं। कबीर ब्रिटेन में रहते हैं और उनके पिता इंग्लैंड में एक बहुत सफल बिजनेसमैन हैं। कुछ तस्वीरों में उन्हें महेंद्र सिंह धोनी और साक्षी के साथ देखा गया है। नए साल पर कृति की छोटी बहन नुपुर सेनन भी उनके साथ दुबई में थीं। लंदन में एक शख्स के साथ हाथ में हाथ डाले घूमती महिला को कृति बताया जा रहा है।

इस फोटो में किसी का चेहरा तो नहीं दिख रहा लेकिन उनके आस-पास के कुछ लोग उनकी टीम के लोग लगते हैं। टीम कबीर की सभी पोस्ट लाइक कर रही है। कबीर, कृति से करीब 10 साल छोटे हैं। इससे पहले कृति का नाम साउथ इंडियन एक्टर प्रभास के साथ जोड़ा गया था। दोनों पिछले साल ‘आदिपुरुष’ में राम और सीता का किरदार निभाते दिखे थे।