भोजपुरी सिनेमा से जुड़ा एक पुराना किस्सा इन दिनों फिर चर्चा में है। जियो हॉटस्टार के रियलिटी शो ‘भोजपुरी बवाल’ में अभिनेत्री पाखी हेगड़े बतौर गेस्ट पहुंचीं, जहां उन्होंने दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ के साथ अपने पुराने रिश्ते को लेकर ऐसा खुलासा किया कि आम्रपाली दुबे भी हैरान रह गईं। शो के एक प्रोमो में पाखी ने दावा किया कि एक दौर में निरहुआ ने उन्हें शादी के लिए प्रपोज किया था।
इस दौरान निरहुआ और आम्रपाली दुबे भी शो में मौजूद थे। पाखी के इस खुलासे के बाद माहौल भावुक होने के साथ-साथ काफी दिलचस्प हो गया। वहीं, जब निरहुआ से उनके और पाखी के बीच रिश्ते को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने जवाब देने के बजाय पानी पीना शुरू कर दिया।
पाखी ने बताया- रिश्ता सिर्फ फिल्मों तक सीमित नहीं थाशो के प्रोमो में होस्ट शुभांकर मिश्रा पाखी हेगड़े से निरहुआ के साथ उनकी पुरानी बॉन्डिंग को लेकर सवाल करते दिखाई देते हैं। उनसे पूछा जाता है कि क्या दोनों की जोड़ी केवल फिल्मों और काम तक ही सीमित थी।
इस पर पाखी ने कहा कि उनका रिश्ता सिर्फ व्यावसायिक नहीं था, बल्कि व्यक्तिगत भी था और यह दोस्ती से आगे का रिश्ता था। इसके बाद उनसे पूछा गया कि क्या निरहुआ ने कभी उन्हें शादी के लिए प्रपोज किया था। पाखी ने इसका जवाब ‘हां’ में दिया।
पाखी के इस जवाब के बाद आम्रपाली दुबे के चेहरे पर हैरानी साफ नजर आई। उन्होंने भी आश्चर्य जताते हुए इस बात की पुष्टि चाही।
निरहुआ की एंट्री पर भावुक हुईं पाखीप्रोमो में इसके बाद निरहुआ की एंट्री दिखाई गई है। उन्हें सामने देखकर पाखी हेगड़े भावुक हो जाती हैं। दोनों एक-दूसरे को गले लगाते हुए नजर आते हैं।
इसके बाद होस्ट शुभांकर मिश्रा ने निरहुआ से सीधे उनके और पाखी के पुराने रिश्ते को लेकर सवाल किया। उनसे पूछा गया कि क्या उन्हें कभी पाखी से प्यार हुआ था और क्या उन्होंने उन्हें शादी के लिए प्रपोज किया था।
सवाल सुनने के बाद निरहुआ पानी का गिलास उठाकर पानी पीते दिखाई देते हैं। प्रोमो में वह इस सवाल का सीधा जवाब देते हुए नजर नहीं आते।
आम्रपाली और निरहुआ से भी पूछे गए निजी सवाल‘भोजपुरी बवाल’ के हालिया एपिसोड में आम्रपाली दुबे और निरहुआ के रिश्ते को लेकर भी होस्ट ने कई सीधे सवाल किए। शुभांकर मिश्रा ने आम्रपाली से पूछा कि क्या निरहुआ उनके ‘भैया’ हैं।
इस पर आम्रपाली ने स्पष्ट किया कि निरहुआ उनके अच्छे दोस्त हैं। इसके बाद होस्ट ने उनके निजी रिश्ते को लेकर एक दावा करते हुए कहा कि निरहुआ घर नहीं जाते और आम्रपाली उनके बच्चों का ध्यान रखती हैं।
इन सवालों पर आम्रपाली दुबे नाराज हो गईं। उन्होंने होस्ट को कड़े लहजे में कहा कि उनके बारे में कुछ बोलने से पहले सोच लेना चाहिए। इस बातचीत के दौरान शो का माहौल काफी गरमा गया।
निरहुआ और पाखी की जोड़ी रही है चर्चितभोजपुरी सिनेमा में निरहुआ और पाखी हेगड़े की जोड़ी एक समय काफी लोकप्रिय रही है। दोनों ने साथ में काम किया है और पर्दे पर उनकी केमिस्ट्री को दर्शकों ने पसंद किया। अब रियलिटी शो में पाखी के पुराने रिश्ते से जुड़े दावे सामने आने के बाद यह जोड़ी एक बार फिर चर्चा में है।
हालांकि, शो के प्रोमो में पाखी हेगड़े के दावे के बाद निरहुआ की ओर से इस बात पर कोई स्पष्ट जवाब दिखाई नहीं देता। ऐसे में इस पुराने रिश्ते को लेकर सामने आई बातों को शो में किए गए दावे के तौर पर ही देखा जाना चाहिए।