एकेडमी अवार्ड्स 2024 की घोषणा कर दी गई है। लॉस एंजिल्स में डॉल्बी थिएटर में ऑस्कर अवार्ड समारोह हुआ। क्रिस्टोफर नोलन के डायरेक्शन वाली मूवी ‘ओपेनहाइमर’ का जादू चल गया और उसने 7 अवार्ड अपने नाम किए। बेस्ट पिक्चर, सर्वश्रेष्ठ निर्देशक और सर्वश्रेष्ठ अभिनेता जैसे कई मुख्य अवार्ड ‘ओपेनहाइमर’ की झोली में गए। इसमें ‘पूअर थिंग्स’ फिल्म ने भी चमक बिखरते हुए 4 अवार्ड पर कब्जा किया।
शो के दौरान WWE रेसलर से अभिनेता बने जॉन सीना खूब चर्चा में रहे। इस रंगारंग कार्यक्रम में जॉन अचानक बिना कपड़ों के मंच पर पहुंच गए, जिन्हें देखकर हर कोई दंग रह गया। जॉन को होस्ट जिमी किमेल ने बेस्ट कॉस्ट्यूम का पुरस्कार देने के लिए बुलाया था। जॉन का एक वीडियो सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें जॉन को मंच पर एक बड़े लिफाफे के साथ धीरे-धीरे चलकर और शरीर को छिपाते हुए देखा जा सकता है।
इस दौरान उन्हें थोड़ी मुश्किल का सामना करना पड़ा। वे लिफाफा नहीं खोल सके। इसके बाद जॉन की टीम मंच पर पहुंची और एक कपड़े से उनका शरीर ढका। बता दें, 'पुअर थिंग्स' ने बेस्ट कॉस्ट्यूम का ऑस्कर अवार्ड जीता। कार्यक्रम के दौरान स्टेज पर एक्ट्रेस एमा स्टोन की ड्रेस अचानक फट गई। एमा को फिल्म ‘पुअर थिंग्स’ के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का अवार्ड मिला। जैसे ही उन्हें पुरस्कार मिला वह काफी इमोशनल हो गईं। इस दौरान वह ऊप्स मोमेंट का शिकार हो गईं। एमा ने अपनी स्पीच शुरू करने से पहले अपनी फटी हुई ड्रेस को दिखाया। दरअसल एमा ने एक डांस परफॉर्मेंस दी थी, जिसके दौरान उनकी ड्रेस पीछे से फट गई।
यहां देखें विजेताओं की लिस्टबेस्ट पिक्चर : ओपेनहाइमर
सर्वश्रेष्ठ निर्देशक : क्रिस्टोफर नोलन
सर्वश्रेष्ठ अभिनेता : किलियन मर्फी
सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री : एम्मा स्टोन
सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता : रॉबर्ट डाउनी जूनियर
सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री : डेविन जॉय रैंडोल्फ
सर्वश्रेष्ठ रूपांतरित पटकथा : अमेरिकी फिक्शन
सर्वश्रेष्ठ मूल पटकथा : एनाटॉमी ऑफ ए फॉल
बेस्ट विजुअल इफेक्ट : गॉडजिला माइनस वन
बेस्ट कॉस्ट्यूम डिजाइन : पूअर थिंग्स
बेस्ट मेकअप और हेयरस्टाइल : पूअर थिंग्स
सर्वश्रेष्ठ सिनेमेटोग्राफी : ओपेनहाइमर
सर्वश्रेष्ठ प्रोडक्शन डिजाइन : पूअर थिंग्स
बेस्ट साउंड : द जोन ऑफ इंटरेस्ट
सर्वश्रेष्ठ फिल्म संपादन : ओपेनहाइमर
सर्वश्रेष्ठ मूल स्कोर : ओपेनहाइमर
सर्वश्रेष्ठ मूल गीत : व्हाट वाज आई मेड फॉर - बार्बी
बेस्ट एनिमेटेड शॉर्ट फिल्म : 'वॉर इज ओवर' जॉन और योको के संगीत से प्रेरित
बेस्ट लाइव-एक्शन शॉर्ट फिल्म : द वंडरफुल स्टोरी ऑफ हेनरी शुगर
सर्वश्रेष्ठ वृत्तचित्र लघु फिल्म : द लास्ट रिपेयर शॉप
सर्वश्रेष्ठ डॉक्यूमेंट्री फीचर फिल्म : 20 डेज इन मारियुपोल
सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय फीचर फिल्म : द जोन ऑफ इंटरेस्ट