बॉलीवुड की टॉप  5 ऑन स्क्रीन हिट जोड़िया।

बॉलीवुड की जो लव स्टोरी फिल्म्स हैं वो इन जोड़ियों के बिना अधूरी लगती है। ये मशहूर जोड़िया भले ही  रीयल लाइफ में साथ नहीं हो पर ये जोड़िया ऑन स्क्रीन आज भी लोगो की पसन्द बनी हुई है।  तो आइये जानते हैं  ऐसी ही कुछ मशहूर जोड़ियां के बारे में।

1. राज कपूर और नरगिस

इस बॉलीवुड जोड़ी ने एक साथ ऑन स्क्रीन 16 फिल्मे की है। 1948 से 1956 तक ये जोड़ी लोगो के बीच बोहत मशहूर जोड़ी बनी हुई थी। जिसमे से कुछ खास फिल्मे थी। श्री 420, आवारा, बरसात, जागते रहो, अंदाज़ इत्यादि।

2. अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ

अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ ने एक साथ कई फिल्मो में काम किया। लोगो के बीच यह जोड़ी आज भी सुपरहिट मानी जाती है। इन दोनों ने 9 फिल्मो में एक साथ काम किया जो आज भी हिट बनी हुई हैं। इनकी कुछ खास फिल्म्स हैं। तीस मार खां, हम को दीवाना क़र गए, नमस्ते लंदन, वैलकम इत्यादि।

3. अमिताभ और रेखा

अपने दौर में इस जोड़ी ने बोहत सुर्खिया बटोरी हैं। ऑनस्क्रीन ही नही ये जोड़ी प्रेम प्रसंगों से भी लोगो के बीच हिट रही थी। भले ही अमिताभ की शादी जया भादुरी से हो गई हो, लेकिन आज भी अमिताभ का नाम रेखा से ऑन स्क्रीन जोड़ी में हिट माना जाता है। इन दोनो ने 1976 से 1981 तक एक साथ फिल्मे की थी। जिसमे से कुछ खास फिल्मे है। मिस्टर नटवर लाल, दो अनजाने, ईमान धरम, सिलसिला इत्यादि।

4. शाहरूख और काजोल

बॉलीवुड की नंबर वन हिट जोड़ियों में शुमार है ,काजोल और शाहरूख खान की जोड़ी। ये जोड़ी ऑन स्क्रीन जब भी आई लोगो के दिलो पर राज़ करी है। इन जोड़ियों ने लोगो के बीच अपनी एक अलग ही छाप छोड़ी हैं। इस जोड़ी ने अब तक 12 फिल्मे एक साथ की है जो काफी हिट जोड़ी रही। माय नेम इज खान, कुछ- कुछ होता है, दिल वाले दुल्हनिया ले जायेगे, दिलवाले इत्यादि।

5. गोविंदा और करिश्मा कपूर

इन दोनों ने 11 फिल्मो में एक साथ काम किया हैं। ये जोड़ी अपने टाइम पर सबसे हिट जोड़ी रही है। जिनमे से कुछ खास सुपर हिट फिल्मे थीं। राजा बाबु, कुली नंबर वन, हीरो नम्बर वन, शिकारी, साजन चले ससुराल इत्यादि।