दोस्त के साथ नजर आईं अजय-काजोल की बेटी न्यासा, इनके साथ फिर सोनाक्षी की फोटो देख अटकलें लगना शुरू!

स्टार कपल अजय देवगन और काजोल की बेटी न्यासा ने भले ही अभी बॉलीवुड में डेब्यू नहीं किया है, लेकिन वे हमेशा सुर्खियों में रहती हैं। सोशल मीडिया पर उनकी अच्छी फैन फॉलोइंग है। फैंस उन्हें बड़े पर्दे पर देखने के लिए बेताब हैं। अपने फैशन सेंस से लोगों का ध्यान खींचने वाली 18 साल की न्यासा इन दिनों डिनर डेट की वजह से चर्चाओं में हैं। आम तौर पर न्यासा ज्यादा स्पॉट नहीं होती हैं, लेकिन जब भी होती हैं माता-पिता के साथ दिखाई देती हैं।

हाल ही में न्यासा को एक दोस्त के साथ डिनर डेट एंजॉय करते हुए देखा गया। दरअसल मंगलवार (28 दिसंबर) की रात न्यासा दोस्त के साथ मुंबई के रेस्तरां के बाहर नजर आईं। न्यासा व्हाइट शॉर्ट मिडी ड्रेस में हॉट लग रही थीं। दोस्त ने ओलिव ग्रीन टीशर्ट और ब्लैक जींस के साथ चेहरे पर मास्क लगा रखा था। ये फोटो वायरल हो रही हैं और फैंस दोस्त को गोविंदा का बेटा बता रहे हैं। आपको बता दें कि न्यासा सिंगापुर में पढ़ाई कर रही हैं।


डबल एक्सएल फिल्म में जहीर के साथ दिखेंगी सोनाक्षी

शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी सोनाक्षी और उनके कथित ‘बॉयफ्रेंड’ एक्टर जहीर इकबाल की जोड़ी इन दिनों मीडिया में छाई हुई है। अगले साल इन दोनों की फिल्म ‘डबल एक्सएल’ रिलीज होने जा रही है, जिसमें हुमा कुरैशी भी हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल हुई एक फोटो में दोनों एक पार्टी में साथ में मस्ती करते दिखे। जहीर ने इंस्टाग्राम पर इस फोटो को शेयर करते हुए ‘Decembering’ लिखा। फोटो में दोनों अपनी 2-2 उंगलियों को ऊपर करके विक्ट्री साइन दिखा रहे हैं और साथ ही एक आंख बंद करके पोज दे रहे हैं।

इसके बाद फैंस को इनके रिश्ते को लेकर फिर से उत्सुकता बढ़ गई। दिसंबर की शुरुआत में सोनाक्षी जहीर को बर्थडे विश करते हुए बहुत प्यारा मैसेज लिखा था। उन्होंने जहीर को ‘बेस्ट फ्रेंड’ भी करार दिया था। हाल ही में सोनाक्षी ने कहा था कि मेरा परिवार ये देखकर खुश है कि मैं काम में बिजी और खुश हूं। शादी करने से पहले मुझे एक लड़का भी ढूंढ़ना होगा, यही सबसे मुख्य अनिवार्यता है। ऐसा नहीं है कि मेरी शादी कभी नहीं होगी, लेकिन मैं इंडस्ट्री के बाहर के किसी लड़के को ही प्राथमिकता दूंगी।