नोरा फतेही ने शेयर की बिकिनी वाली यह फोटो, वरुण धवन ने ऐसे किया रिएक्ट

नोरा फतेही (Nora Fatehi) ने अपनी जबरदस्त डांसिंग स्किल के दम पर बॉलीवुड में जगह बनाई है। वे एक से बढ़कर एक डांस कर अपनी नृत्य शैली का लोहा मनवा चुकी हैं। वे दिलकश अदाओं से दिल जीत लेती हैं। नोरा को लोगों से जुड़ा रहना भी काफी पसंद है। इस मिशन में उनकी मदद करता है सोशल मीडिया।

नोरा इस पर आए दिन ग्लैमरस फोटो और फनी वीडियो डालकर सुर्खियां बटोरती रहती हैं। इसी क्रम में नोरा ने एक वीडियो अपलोड किया है, जो फैंस को काफी हंसा रहा है। उनके इस अंदाज ने वरुण धवन को भी खूब लुभाया और वे अपनी हंसी नहीं रोक पाए। बात यूं है कि नोरा ने जो वीडियो डाला है, उसमें वो वुलन जैकेट पहने हुई हैं, जो काफी ढीला-ढाला है। तभी पीछे से आवाज आती है कि पहले खुद को ढीले-ढाले कपड़ों में दिखाओ और फिर बिकिनी पहनो।

इसके बाद नोरा थोड़े अलग स्टाइल में बिकिनी पहनती हैं। नोरा जैकेट पर ही बिकिनी पहन ग्लासेज लगा लेती हैं। नोरा ने कैप्शन में लिखा कि खुद को बिकिनी में दिखा रही हूं!!! फैंस ने इस पर खूब मजेदार रिएक्शंस दिए हैं। नोरा के साथ स्ट्रीट डांसर मूवी में काम कर चुके वरुण ने भी वीडियो देखने के बाद हंसी वाला इमोजी शेयर किया है।

आपको बता दें कि नोरा रियलिटी शो बिग बॉस 9 और झलक दिखला जा में नजर आ चुकी हैं। नोरा ने दिलबर, कमरिया, नाच मेरी रानी-रानी और ओ साकी-साकी रे जैसे गानों पर खूब वाहवाही लूटी है। वे भारत और बाटला हाउस फिल्म में भी काम कर चुकी हैं। नोरा की अगली फिल्म भुज-द प्राइड ऑफ इंडिया है, जिसमें अजय देवगन, संजय दत्त और सोनाक्षी सिन्हा भी हैं।