'झलक दिखला जा' के सेट पर नजर आईं नोरा फतेही, फैंस को पसंद आया ग्लैमरस लुक; VIDEO

नोरा फतेही न केवल डांस के लिए बल्कि अपने फैशन सेंस के लिए भी चर्चा में बनी रहती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस को झलक दिखला जा के सेट पर स्पॉट किया गया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो में नोरा इंडियन लुक में नजर आईं। आपको बता दे, नोरा इन दिनों डांस रिएलिटी शो झलक दिखला जा 10 को जज कर रही हैं। नोरा फतेही वैसे तो हर लुक में गजब ढाती हैं लेकिन फैंस को उनका देसी अंदाज कुछ ज्यादा ही पसंद है। इस बार भी नोरा ने अपने साड़ी लुक से फैंस को मदहोश किया।

नोरा फतेही (Nora Fatehi) ने एक चमचमाती बेज कलर की साड़ी पहनी थी जिसे उन्होंने फुल स्लीव्स डीप नेक ब्लाउज के साथ पहना था। उन्होंने पैपराजी को एक से बढ़कर एक पोज दिए। नोरा ने साइड पार्टेड वेवी हेयर, मिनिमल मेकअप और डायमंड जूलरी के साथ अपने हॉट साड़ी लुक को कम्पलीट किया था।