डांस और अपनी अदाओं से फैंस को दीवाना करने वाली एक्ट्रेस नोरा फतेही गुरुवार (6 फरवरी) को 33 साल की हो गईं। नोरा को इस मौके पर उन्हें चाहने वाले फैंस और फिल्म इंडस्ट्री के लोगों ने जमकर बधाइयां और शुभकामनाएं दीं। नोरा ने अपने जन्मदिन को बेहद खास अंदाज में मनाया। उन्होंने दुबई में करीबी दोस्तों के साथ ये दिन सेलिब्रेट किया। इसका वीडियो वायरल हो रहा है। आप नोरा को केक काटते और मोमबत्तियां बुझाते हुए देख सकते हैं। इस दौरान उन्होंने अपने सभी दोस्तों और प्रशंसकों का दिल से आभार व्यक्त किया, जो इस मौके पर उनके साथ जुड़े थे। नोरा का यह अंदाज उनके चाहने वालों को बहुत पसंद आया।
नोरा जश्न के दौरान शिमरी ब्लेक गाउन में कहर बरपाती नजर आईं। तस्वीरों में एक्ट्रेस ने थाई हाई स्लिट बॉलीकॉन गाउन पहना हुआ है, जिसके साथ उन्होंने इयररिंग और एक सिंपल रिंग के साथ अपने लुक को कंप्लीट किया है। फोटो में एक्ट्रेस ने अपने लुक के साथ अपने बालों को खुला रखा है, जिसमें एक्ट्रेस और भी ज्यादा सुंदर लग रही हैं। नोरा ने इन खास तस्वीरों को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “काश ये पल हमेशा में साथ रहे। मैं जरूर सबसे भाग्यशाली इंसान हूं जो इतने प्यारे लोग मुझे मिले हैं। मैं हमेशा मेरा हर जश्न आपके साथ मनाना चाहती हूं।”
नोरा ने वीडियो शेयर करने के साथ कैप्शन में लिखा, “ये मेरा सबसे बेहतरीन बर्थडे में से एक है!” जैसे ही नोरा ने यह वीडियो और तस्वीरें साझा कीं, उनके प्रशंसकों और फॉलोअर्स ने कमेंट सेक्शन में प्यार और प्रशंसा की बौछार कर दी। बता दें नोरा ने मनोरंजन जगत में डांसर के रूप में कदम रखा था। डांस के दौरान उनके शरीर की लचक देखते ही बनती हैं। उनके डांसिंग स्टाइल ने सबको अपना दीवाना बना लिया। नोरा के खाते में कई लोकप्रिय गाने हैं। नोरा अब एक्ट्रेस के रूप में भी धीरे-धीरे पैर जमा रही हैं।
करण ने पोस्ट शेयर कर बताया बच्चों के नाम रखने के पीछे का कारणदिग्गज फिल्ममेकर करण जौहर अक्सर किसी न किसी कारण से चर्चाओं में रहते हैं। उन्होंने हाल ही में अपने जुड़वां बच्चों यश और रूही के जन्मदिन के मौके पर एक दिल छू लेने वाली पोस्ट शेयर की। इंस्टाग्राम पर शेयर की गई एक तस्वीर में करण अपने बच्चों के साथ मुस्कुराते हुए दिख रहे हैं। करण ने इमोशनल होते हुए कैप्शन में लिखा, “मेरी सबसे बड़ी सफलता पिता बनना है…मैंने उन्हें अपने माता-पिता के नाम पर रखा, क्योंकि मुझे लगता है कि एक नाम या वंश के बजाय एक भावना को आगे बढ़ना चाहिए…वे मेरी दुनिया हैं!!! हैप्पी बर्थडे रूही और यश…मेरी सबसे बड़ी प्रार्थना है कि तुम दोनों हमेशा दयालु बने रहो।”
उल्लेखनीय है कि करण ने फरवरी 2017 में सरोगेसी के जरिए जुड़वां बच्चों को अपनाया। उन्होंने बेटे का नाम दिवंगत पिता प्रख्यात फिल्ममेकर यश जौहर और बेटी का नाम मां हिरू के नाम के आधार पर रखा। एक इंटरव्यू में करण ने बताया था कि जब उन्होंने अपनी मां से 40 साल की उम्र में जीवन के बारे में पूछा, तो उन्होंने अपनी मां से कहा कि वह शादी नहीं कर रहे हैं लेकिन बच्चों का ख्याल जरूर रखना चाहते हैं। उनकी मां ने पूरी तरह से उनका समर्थन किया, जिससे उन्होंने बच्चों के लिए कदम उठाया। करण अक्सर बच्चों के साथ फोटो और वीडियो शेयर करते रहते हैं। काम की बात करें तो करण इन दिनों अपने प्रोडक्शन हाउस के तहत कई आगामी प्रोजेक्ट्स पर काम कर रहे हैं।