ब्लैक कलर की ड्रेस में निया शर्मा ने शेयर की बेहद ग्लैमरस फोटो, अदाओं के आप भी हो जाएंगे दीवाने

छोटे पर्दे पर अपने कातिलाना अंदाज से सभी को दीवाना बनाने वाली निया शर्मा अक्सर अपनी बोल्ड तस्वीरों को लेकर सोशल मीडिया पर छाई रहती है। निया इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव रहती हैं और अपने फैंस के साथ हमेशा इस प्लेटफॉर्म के जरिए जुड़ी भी रहती हैं। निया ने हाल ही में अपनी बेहद बोल्ड फोटोज फैन्स के साथ शेयर की है। जो काफी तेजी से वायरल हो रही है। निया को उनकी बोल्ड तस्वीरों के कारण इंटरनेट पर उन्हें लगातार ट्रोल भी किया जा रहा है, लेकिन इससे निया को कोई फर्क नहीं पड़ रहा है। उन्होंने ट्रोल करने वालों को करारा जवाब देते हुए अपनी कुछ और बोल्ड तस्वीरें शेयर की हैं।
बता दें, निया ने अपने इंस्टाग्राम पर ब्लैक कलर की ड्रेस में कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें एक बार फिर उनका बोल्ड अवतार देखने को मिल रहा है। निया की इन तस्वीरों लाखों लाइक्स मिल चुके हैं। एक तरफ जहां कुछ लोग उन्हें इन तस्वीरों के कारण फिर से ट्रोल करने की कोशिश कर रहे हैं, तो वहीं कुछ लोग उनकी इन तस्वीरों की जमकर तारीफ भी कर रहे हैं। आपको बता दे, निया शर्मा के इंस्टाग्राम पर 58 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स है।