2 News : जब नील और कैटरीना बन गए थे एक-दूसरे के दुश्मन, दिग्विजय राठी से भिड़े रजत दलाल, वीडियो वायरल

नील नितिन मुकेश (43) दिग्गज दिवंगत गायक मुकेश के पोते और सिंगर नितिन मुकेश के बेटे हैं। नील ने अपने दादा और पिता की जैसे सिंगिंग को करिअर बनाने के बजाय एक्टिंग को चुना। उन्होंने अब तक के करिअर में चुनींदा फिल्में ही की हैं। इस बीच नील ने कैटरीना कैफ के साथ काम करने को लेकर अपना अनुभव शेयर किया है। दोनों ने साल साल 2009 में आई फिल्म ‘न्यूयॉर्क’ मूवी में स्क्रीन शेयर की थी। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी। लोगों को नील और कैटरीना की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री बहुत पसंद आई थी।

इस फिल्म में जॉन अब्राहम भी थे। नील ने फिल्मीज्ञान को दिए इंटरव्यू में कहा कि जब पहली बार कैटरीना और मेरी मुलाकात हुई तब हम दोस्त नहीं, दुश्मन बन गए थे। हमारा साथ में पहला सीन शूट हो रहा था और लड़ाई पर लड़ाई हुई जा रही थी। कैटरीना मेरी हर बात कट कर रही थी और मैं पूछे जा रहा था कि भाई समस्या क्या है? फिर मैंने सुना कि कैटरीना को मेरे रंग से कुछ प्रॉब्लम है। फिर मैंने ये भी सुना कि उन्हें मेरे किरदार को निभाने के तरीके से प्रॉब्लम है।

वो मेरे साथ कुछ मस्ती कर रही थीं और मैं बहुत नाराज हो रहा था क्योंकि मैं उस वक्त एक इंटेंस फिल्म ‘जॉनी गद्दार’ की शूटिंग करके आ रहा था। फिर एक दिन जब मैं अपना एक सीन शूट कर रहा था तब कैटरीना ने मुझे डांट दिया। मैंने सोचा कि भाई आज तो बात करनी पड़ेगी और जो भी गलतफहमी है उसे दूर करना पड़ेगा। जब मैंने बात की तब मुझे पता चला कि कैटरीना मुझसे नाराज नहीं थीं।

वह घबराई हुई थीं क्योंकि उन्होंने इससे पहले सिर्फ कॉमेडी फिल्मों में काम किया था। इस तरह हमारे बीच चीजें ठीक हुईं और हम दोस्त बने। बता दें ‘न्यूयॉर्क’ को कबीर खान ने डायरेक्ट किया था और यह फिल्म अमेरिका में हुए 9/11 हमले के बैकग्राउंड पर आधारित थी। नील की पर्सनल लाइफ पर नजर डालें तो उन्होंने साल 2017 में रुक्मिणी सहाय के साथ शादी की थी। उनके एक बेटी नुर्वी है।
BB 18 के घर में भी दिग्विजय और रजत की नहीं बनती थी

‘बिग बॉस 18’ में नजर आ चुके रजत दलाल लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। शो के बाद वे कई इंटरव्यू दे चुके हैं। इस बीच रजत का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इसमें वे शो के साथ साथी कंटेस्टेंट दिग्विजय राठी के साथ गाली-गलौज और भद्दी-भद्दी बातें करते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में दिख रहा है कि रजत, दिग्विजय के गले में हाथ डालकर उन्हें बाकी लोगों से अलग ले जाते हैं।

इस दौरान रजत कैमरों के सामने खड़े होकर कहते हैं कि भाई ने बोला था, मैं एक क्रिमिनल हूं, मेरे घरवालों को शर्म आती है मेरे साथ रहने में और मैं पुलिस से भागा हुआ हूं और गुजरात में था। इस पर दिग्विजय कहते हैं कि मैंने ये कब कहा कि तू क्रिमिनल है। फिर रजत भड़क गए और बोले कि मेरे भाई यहां से थप्पड़ मारता हुआ सड़क तक लेकर जाऊंगा। दिग्विजय भी कहते हैं कि चल ले चल।

फिर रजत गुस्से में दिग्विजय को धक्का देते हैं और गालियां देनी शुरू कर देते हैं और काफी भद्दी भाषा का इस्तेमाल करते हैं। गौरतलब है कि रजत ‘बिग बॉस’ के घर के अंदर से ही दिग्विजय से नाराज चल रहे थे। उन्हें दिग्विजय की हर बोली गई बात से दिक्कत होने लगी थी। उन्होंने दिग्विजय को हर बात पर टार्गेट किया था।