दूसरी बार मां बनेंगी नेहा धूपिया, बेबी बंप के साथ की फोटो शेयर, करिश्मा-फरहा ने दिया यह Reaction

एक्ट्रेस नेहा धूपिया के फोटो और वीडियो आए दिन वायरल होते रहते हैं। हालांकि नेहा ने इन दिनों बॉलीवुड से दूरी बनाई हुई हैं लेकिन वे सोशल मीडिया पर लगातार बनी हुई हैं। इस बीच, नेहा ने उन्हें चाहने वालों को एक खुशखबरी दी है। 40 वर्षीय नेहा दूसरी बार मां बनने वाली हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर कर यह जानकारी दी है। इस फोटो में नेहा बेबी बंप फ्लॉन्ट करती दिख रही हैं। नेहा का यह फोटो खूब वायरल हो रहा है। इस खबर से खुश प्रशंसक उन्हें लगातार कमेंट कर बधाई दे रहे हैं।

नेहा, अंगद और मेहर तीनों ब्लैक आउटफिट में नजर आए

नेहा के साथ उनकी इस फोटो में पति अंगद बेदी और बेटी महर भी नजर आ रहे हैं। मेहर पापा की गोद में है और नेहा बेबी बंप को देख रही हैं। खास बात ये है कि फोटो में तीनों ने काले कपड़े पहने हुए हैं। नेहा ने कैप्शन में लिखा है कि 2 दिन से कैप्शन के बारे में सोच रहे हैं। अब तक जो बेस्ट हम सोच पाए वो ये कि थैंक्यू भगवान। नेहा को अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा सहित कई सितारों ने विश किया है। करिश्मा कपूर ने लिखा- बधाई हो नेहा, अगंद और मेहर। फराह खान ने लिखा- तो अब मैं लोगों को बता सकती हूं।

ऐसा रहा है नेहा और अंगद का सफर

नेहा ने फिल्म 'कयामत' से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद नेहा 'जूली', 'दे दना दन', 'फंस गए रे ओबामा', चुप चुप के' जैसी फिल्मों में भी नजर आईं। वर्ष 2018 में उन्होंने भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और बाएं हाथ के दिग्गज स्पिनर बिशन सिंह बेटी के बेटे अंगद से शादी कर ली थी। इसके बाद वे फिल्मों से दूर हो गईं। हालांकि वे एमटीवी पर प्रसारित होने वाले रियलिटी शो रोडीज में जज के रूप में नजर आती रही हैं। दूसरी ओर, अंगद दिल्ली के लिए रणजी खेल चुके हैं। उन्होंने रेमी डीसूजा की फालतू से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। वे उंगली, पिंक, टाइगर जिंदा है में नजर आ चुके हैं। नेहा ने 10 मई 2018 को गुपचुप तरीके से अंगद से दिल्ली के गुरुद्वारे में शादी की थी। 18 नवंबर 2018 को मेहर का जन्म हुआ।