एक्ट्रेस नीना गुप्ता अपनी ग्लैमरस और स्टाइलिश लुक्स के लिए हमेशा सुर्खियों में रहती हैं। उनके आउटफिट अक्सर बोल्ड और ट्रेंडी होते हैं। हाल ही में नीना ने एक वीडियो साझा किया था, जिसमें उन्होंने बताया कि एयरपोर्ट पर लंबा इंतजार करते समय वह कैसे अपना पेट भरती हैं और आराम से समय बिताती हैं।
एयरपोर्ट पर नीना का शॉर्ट्स लुकइस वीडियो में नीना को शॉर्ट्स पहनते हुए देखा गया। घर का खाना साथ लेकर आई नीना को एयरपोर्ट पर शॉर्ट्स पहनने के लिए कुछ यूजर्स ने ट्रोल करना शुरू कर दिया। नीना ने इस दौरान ब्लैक आउटफिट पहना था, गले में स्कार्फ डाला हुआ था और न्यूड मेकअप से अपने लुक को कंप्लीट किया था।
यूजर्स के कमेंट्सएक यूजर ने लिखा, “बहुत अच्छा। सिर्फ एक रिक्वेस्ट है कि अपने पैर मत दिखाओ, ये टोंड नहीं हैं। हमने दादी-मम्मी को अपने पैर दिखाते हुए नहीं देखा। ग्रेसफुल एजिंग होना शानदार है।”
इस कमेंट के बाद कई लोग नीना के सपोर्ट में आए। एक ने लिखा, “दूसरी महिला के लिए ये कितना नीचा दिखाने वाला कमेंट है। ऐसे बॉडी शेमर होने के लिए और इस परेशानी का हिस्सा बनने के लिए बधाई।”
नीना का करारा रिएक्शननीना ने इस ट्रोलिंग का जवाब भी दिया। उन्होंने लिखा, “चिंता मत करिए। जो लोग इस तरह की बातें करते हैं, वे वास्तव में जलते हैं कि उनके पास ऐसी बॉडी क्यों नहीं है। इसलिए प्लीज इग्नोर करें।”
वर्क फ्रंटवर्क फ्रंट की बात करें तो नीना गुप्ता को हाल ही में अनराग बसु की फिल्म ‘मेट्रो…इन दिनों’ में देखा गया। इस फिल्म में अनुपम खेर, आदित्य रॉय कपूर, सारा अली खान, फातिमा सना शेख, अली फजल, कोंकणा सेन शर्मा और पंकज त्रिपाठी जैसे स्टार्स ने अहम भूमिकाएँ निभाई हैं।