मलयालम फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस नव्या नायर को फूलों का गजरा भारी पड़ गया। इस वजह से उन पर तगड़ा जुर्माना लग गया। जानकारी के अनुसार नव्या हाल ही में ऑस्ट्रेलिया में एक ओणम समारोह में शामिल होने गई थीं, लेकिन वहां उनके साथ कुछ ऐसा हुआ, जिसके बारे में उन्होंने कभी अपने सपने में भी नहीं सोचा होगा। उन्हें क्या पता था कि गजरा जी का जंजाल साबित होगा और उन्हें इसके लिए इतने रुपए चुकाने पड़ेंगे। नव्या 6 सितंबर कोच्चि से सिंगापुर होते हुए मेलबर्न पहुंची थीं। उनके पिता राजू नायर ने उन्हें गुडबाय करते समय चमेली का गजरा खरीद कर दिया था। नव्या ने उसे दो सेट में बांट दिया।
एक सेट कोच्चि से सिंगापुर तक पहना, और दूसरा 15 सेंटीमीटर का गजरा उन्होंने हैंडबैग में रखे पैकेट में रख लिया। मेलबर्न एयरपोर्ट पर ऑस्ट्रेलियन बॉर्डर फोर्स ने उन्हें रोक दिया और बैग की तलाशी लेने लगे। तलाशी लेने के बाद फोर्स ने बैग में से गजरे को जब्त कर लिया और नव्या को तुरंत 1980 ऑस्ट्रेलियाई डॉलर (लगभग 1.14 लाख रुपए) का फाइन भरना पड़ा। नव्या ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने बताया कि अधिकारियों ने उन्हें बताया कि फूलों को डिक्लेयर करना यानी पहले से बताना जरूरी था।
अब क्योंकि उन्होंने ऐसा नहीं किया, इसलिए उन्हें खमियाना उठाना पड़ा। नव्या ने कहा, “यह गलती अनजाने में हुई। मुझे पता नहीं था कि यह कानून के खिलाफ है। मेरे पिता ने प्यार से दिया था, लेकिन अब मैंने सीख लिया।” नव्या ने यह भी कहा कि ऑस्ट्रेलिया के नियम बहुत सख्त हैं और यात्री सावधान रहें। बता दें ऑस्ट्रेलिया के सभी एयरपोर्ट पर कीड़ों द्वारा होने वाली बीमारियों से बचने के लिए कठोर बायो सिक्योरिटी नियम लागू किए गए हैं। वहां पर अनक्लियर्ड प्लांट और फ्लावर प्रोडक्ट लेकर उड़ान भरना प्रतिबंधित है। उल्लेखनीय है कि नव्या ने साल 2001 में ‘स्थान’ नाम की फिल्म से डेब्यू किया था और वह कई मलयाली फिल्मों में काम कर चुकी हैं। वह एक बेहतरीन डांसर भी हैं।
उर्मिला ने इंस्टाग्राम पर लिखा, आज से 30 साल पहले ‘रंगीला’ से आपका परिचय हुआ था…मशहूर एक्ट्रेस उर्मिला मातोंडकर ने अपनी सुपरहिट फिल्म ‘रंगीला’ के 30 साल पूरे होने पर सेलिब्रेट किया है। उर्मिला ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फिल्म के लेकर एक इमोशनल नोट भी शेयर किया है, जिसे पढ़ फैंस भी रिेएक्शन दे रहे हैं। ‘रंगीला’ को आज सोमवार (8 सितंबर) को सिनेमाघरों में रिलीज के 30 साल पूरे हो गए। उर्मिला के करिअर के लिए यह फिल्म टर्निंग पॉइंट साबित हुई थी। उर्मिला ने इंस्टाग्राम पर ‘रंगीला’ के गाने पर शानदार तरीके से थिरकते हुए एक वीडियो शेयर किया है।
आशा भोसले की आवाज में इस टाइटल ट्रैक ने खूब धूम मचाई थी। संयोग से आज आशा का 92वां जन्मदिन है। उर्मिला ने पोस्ट करते हुए लिखा, “रंगीला, सिर्फ एक फिल्म नहीं थी, यह एक अहसास था और आज भी है। इसमें खुशी, उम्मीद, सपने, स्ट्रगल जैसी कई बातें शामिल थीं, यह जिंदगी का एक सेलिब्रेशन था। हर सीन हमें मासूमियत भरी दुनिया में ले जाता है। हर गाने में नवरस थे। इस फिल्म से एक मासूम लड़की बड़े पर्दे पर आती है और लोगों के दिलों पर छा जाती है।
आज से 30 साल पहले ‘रंगीला’ से आपका परिचय हुआ था। मुझे यकीन है कि आज भी इसमें आपको पहले वाले वक्त में वापस ले जाने की ताकत है। मुझे अपने जिंदगी का हिस्सा बनाने के लिए। इतने प्यार से गले लगाने के लिए और उस मुकाम पर पहुंचाने के लिए शुक्रिया।” उल्लेखनीय है कि ‘रंगीला’ के डायरेक्टर रामगोपाल वर्मा थे। इसमें एआर रहमान ने संगीत दिया था। उर्मिला के साथ आमिर खान और जैकी श्रॉफ थे।