मुंबई में 2 घंटे रही बत्ती गुल तो बनने लगा मजाक, सोनू सूद ने इस तरह की बोलती बंद

ग्रिड फेल होने के कारण सुबह से ठप पड़ी मुंबई ने अब धीरे-धीरे रफ्तार पकड़नी शुरू कर दी है। ताजा मिली जानकारी के अनुसार कुछ इलाकों में बिजली आ चुकी है, सुबह से ठप पड़ी ट्रेन सेवा को भी बहाल कर दिया गया है। लेकिन सोशल मीडिया पर बॉलीवुड सेलेब्स समेत आम नागरिक इस पर रिएक्ट कर रहे हैं। इसी बीच एक्टर सोनू सूद ने एक पते की बात कर दी है। जो लोगों के किसी भी हंसी-मजाक और गुस्से से ऊपर की बात है। धैर्य की बात है। जहां सभी लोग मुंबई ग्रिड फेल होने पर मीम्स बना रहे हैं, मजाक कर रहे हैं और अपना गुस्सा जाहिर कर रहे हैं। सोनू सूद ने इसपर लिखा- मुंबई में दो घंटे से बिजली नहीं तो पूरे देश को पता चल गया। लेकिन आज भी देश में ऐसे बहुत से घर हैं जिन्हें दो घंटों के लिए भी बिजली नहीं मिलती। इसलिए कृपा धैर्य रखें।

बता दे, सोनू सूद की सबसे खास बात ये है कि वे देश के उन जरूरतमंदों की समस्याओं को समझते हैं जिन्हें मदद की जरूरत है। ट्विटर पर वे लोगों की समस्याओं को सुनते हैं और फिर उसका समाधान करते हैं। सोनू के इस रवैये की वजह से उन्हें रियल हीरो का टैग भी देशवासियों द्वारा मिल गया है। अब एक्टर ने एक रियल हीरो की तरह एक जिम्मेदारी भरा बयान दिया है और लोगों से धैर्य रखने की अपील की है। सोशल मीडिया पर सोनू के इस बयान को फैन्स द्वारा काफी पसंद भी किया जा रहा है।

अमिताभ बच्चन ने भी कहा - धैर्य रखें

बता दे, अमिताभ बच्चन ने ट्वीट किया- पूरे शहर में बिजली नहीं है। किसी तरह ये मैसेज कर पाया हूं। धैर्य रखें, सब अच्छा होगा।

दूसरे ट्वीट में अमिताभ बच्चन ने लिखा- डोंगल काम कर रहा है। मेरे लिए वोडाफान काम कर रहा है। अमिताभ बच्चन के इस मैसेज पर फैंस के ढेरों रिएक्शन आ रहे हैं। कुछ लोगों ने अपने यहां बिजली ना होने की जानकारी दी है। वहीं कुछ लोगों ने जल्द बिजली के आने की उम्मीद जताई है।