बॉलीवुड अभिनेत्री मृणाल ठाकुर एक बार फिर सुर्खियों में हैं। कभी अपनी फिल्मों को लेकर तो कभी बेबाक बयानों के चलते चर्चा में रहने वाली मृणाल का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हाल ही में सामने आए इस क्लिप में वह सलमान खान की सुपरहिट फिल्म सुल्तान को ठुकराने और अप्रत्यक्ष रूप से अनुष्का शर्मा पर टिप्पणी करती नजर आ रही हैं।
‘सुल्तान’ करने से क्यों किया इनकार?मृणाल ठाकुर ने बातचीत के दौरान खुलासा किया कि उन्हें सुल्तान से डेब्यू का मौका मिला था, लेकिन उन्होंने यह फिल्म करने से मना कर दिया। उनका कहना था कि उस समय वह तैयार नहीं थीं और इस फिल्म में काम करने से उनकी पहचान दब सकती थी। मृणाल ने यह भी कहा कि सुल्तान में जिस अभिनेत्री ने काम किया, वह अब फिल्मों में सक्रिय नहीं हैं, जबकि वह लगातार बड़े प्रोजेक्ट्स का हिस्सा बनी हुई हैं।
अनुष्का शर्मा पर इशारा?हालांकि मृणाल ने किसी का नाम सीधे तौर पर नहीं लिया, लेकिन सोशल मीडिया यूजर्स का मानना है कि उनका इशारा अनुष्का शर्मा की ओर था। सुल्तान में अनुष्का ने मुख्य किरदार निभाया था और फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। मगर हाल के वर्षों में अनुष्का बड़े पर्दे से दूरी बनाए हुए हैं।
ट्रोल्स के निशाने पर मृणालवीडियो वायरल होने के बाद नेटिजन्स ने मृणाल ठाकुर को घेरना शुरू कर दिया। कुछ लोगों ने उन पर आरोप लगाया कि वह खुद को ऊंचा दिखाने के लिए दूसरी अभिनेत्री को नीचा दिखा रही हैं। कई यूजर्स ने लिखा कि सुल्तान की सफलता सलमान और अनुष्का की जोड़ी की वजह से थी, मृणाल उस जादू को शायद नहीं दोहरा पातीं।
पहले भी बयानों पर घिरी थींयह पहली बार नहीं है जब मृणाल अपने बयानों को लेकर विवादों में फंसी हों। इससे पहले उनका एक वीडियो सामने आया था जिसमें उन्होंने बिपाशा बसु की बॉडी को लेकर मजाक उड़ाया था। उस समय भी उन्हें जमकर ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था और बाद में सफाई देनी पड़ी थी।
करियर की ओर बढ़ते कदमविवादों के बावजूद मृणाल ठाकुर का करियर लगातार आगे बढ़ रहा है। टीवी से फिल्मों तक का सफर तय करने वाली मृणाल आज कई बड़े प्रोजेक्ट्स का हिस्सा हैं। हाल ही में उन्होंने सन ऑफ सरदार 2 में काम किया और आने वाले समय में उनकी कई नई फिल्में रिलीज के लिए तैयार हैं।