इस एक्ट्रेस ने उड़ाया बिपाशा बसु का मजाक, वीडियो हो रहा वायरल, सोशल मीडिया पर फैंस ने लगाई क्लास

एक्ट्रेस बिपाशा बसु ने साल 2001 में रिलीज हुई 'अजनबी' फिल्म से डेब्यू किया था। इसके बाद वह ‘राज’, ‘जिस्म’, ‘बरसात’, ‘नो एंट्री’ और ‘रेस’ जैसी हिट और लोकप्रिय फिल्मों में नजर आईं। बिपाशा ने साल 2016 में एक्टर करण सिंह ग्रोवर के साथ शादी कर ली और उसके बाद से फिल्मों से दूर हैं। उनके एक बेटी देवी हैं। बिपाशा बेटी और पति के साथ फैमिली टाइम को एन्जॉय कर रही हैं। सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं और अक्सर रुटीन लाइफ से जुड़ी अपटेड तस्वीरों और वीडियो के माध्यम से देती हैं। इस बीच एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर का बिपाशा को लेकर दिया गया बयान छाया हुआ है।

मृणाल का यह पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो उन दिनों का है जब मृणाल ने फिल्मों में एंट्री नहीं की थी और 'कुमकुम भाग्य' में ‘बुलबुल’ का किरदार निभा रही थीं। इसमें मृणाल अपने को-स्टार अर्जित तनेजा के साथ हैं। वह अर्जित से फिटनेस को लेकर बात कर रही हैं और उनसे पूछती हैं कि क्या आपको फिट लड़कियां पसंद हैं। मृणाल ने पूछा, “क्या आप ऐसी लड़की से शादी करेंगे जिसकी मसल्स हों?” इस पर अर्जित ने कहा कि उन्हें टोंड शरीर वाली लड़कियां पसंद हैं।

तब मृणाल कहती हैं, “फिर तो बिपाशा से शादी कर लो।” अर्जित जवाब में बिपाशा की तारीफ करते हैं, जिस पर मृणाल कहती हैं कि वह बिपाशा से कहीं ज्यादा बेहतर हैं।” मृणाल द्वारा बिपाशा का मजाक उड़ाया जाना लोगों को रास नहीं आ रहा। वे मृणाल को ट्रॉल करते हुए उनकी बात से असहमति जता रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “अब मुझे मृणाल बिलकुल पसंद नहीं है।” दूसरे ने कहा, “मैं ब्यूटी स्टैंडर्ड बदल दूंगी..कहने वाली लड़की खुद दूसरी महिला को बॉडीशेम कर रही है।”

तीसरे ने कमेंट किया, “मृणाल जैसी 100 को बिपाशा ब्रेकफास्ट में खा जाएं।” चौथे ने लिखा, “खुद को अच्छा बताना ठीक है, लेकिन दूसरों को नीचा दिखाना सही नहीं।” पांचवें ने कहा, “इसलिए बिपाशा पर गाना बना है और आप पर नहीं।” छठे ने लिखा, “बिप्स से अपनी तुलना करने की सरासर हिम्मत!! कोई ख़ास फ़ीचर्स नहीं फिर भी??” सातवें ने लिखा, “तुलना? आप डेल सोप तक ही सही थीं।”
‘सन ऑफ सरदार 2’ और धनुष के साथ अफेयर को लेकर चर्चाओं में हैं मृणाल ठाकुर

उल्लेखनीय है कि मृणाल इन दिनों अपनी फिल्म ‘सन ऑफ सरदार 2’ को लेकर सुर्खियों में हैं। साथ ही उनका नाम साउथ इंडियन एक्टर धनुष से जोड़ा जा रहा है। हालांकि एक दिन पहले ही मृणाल ने साफ कर दिया कि धनुष सिर्फ उनके अच्छे दोस्त हैं, इससे ज्यादा कुछ नहीं। मृणाल की प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो उन्होंने टीवी में कई साल काम करने के बाद साल 2018 में ‘लव सोनिया’ से हिंदी फिल्मों में काम करना शुरू किया।

इसके बाद उन्होंने ‘सुपर 30’, ‘बाटला हाउस’, ‘घोस्ट स्टोरीज’, ‘तूफान’, ‘धमाका’, ‘जर्सी’, ‘लस्ट स्टोरीज 2’ जैसी फिल्मों में काम किया। उनकी अपकमिंग फिल्म की बात करें तो अब वे ‘डकैत : ए लव स्टोरी’, ‘है जवानी तो इश्क होना है’ और ‘पूजा मेरी जान’ में नजर आएंगी।