ब्लू बिकिनी में मौनी रॉय ने शेयर की 7 तस्वीरें, देख बढ़ी फैंस के दिलों की धड़कन

बॉलीवुड एक्ट्रेस मौनी रॉय इन दिनों अपनी हॉट सिजलिंग तस्वीरों को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा में बनी हुई हैं। मौनी रॉय अपने पति सूरज नांबियार संग बीच वेकेशन एन्जॉय कर रही हैं और सोशल मीडिया पर अपनी हॉट तस्वीरें शेयर कर फैंस के दिलों पर बिजलियां गिरा रही है। हाल ही में शेयर की गई एक्ट्रेस की तस्वीरों ने तो कहर ही ढा दिया है। मौनी रॉय के वेकेशन से अपनी बिकिनी फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर की है।

मौनी रॉय अपनी नई तस्वीरों नें ब्लू और येलो कलर की बिकिनी में समंदर की लहरों के बीच सुकून के पल गुजारती दिख रही हैं। बिकिनी लुक में मौनी रॉय की इन शानदार तस्वीरों को देखकर हमारे लिए तो नजरें हटाना बेहद मुश्किल हो रहा है। शायद आपने साथ भी कुछ ऐसा ही हो रहा है।

मौनी ने ब्लू एंड येलो बिकिनी में एक नहीं कई सारी तस्वीरें शेयर की हैं। किसी तस्वीर में वो समंदर की लहरों के बीच चिल करती दिख रही हैं, तो किसी फोटो में समंदर और आसमान के खूबसूरत नजारे को निहारती दिख रही हैं। मौनी ने ब्लू बिकिनी संग अपने अपने मेकअप को न्यूड ही रखा है। हवा में उड़ते एक्ट्रेस के बाल उनके लुक में चार्म एड कर रहे हैं।

जैसा की हर बार होता है इन तस्वीरों पर भी फैंस दिल खोलकर अपना प्यार बरसा रहे है। खबर लिखे जाने तक तस्वीरों पर करीब 4 लाख लाइक्स आ चुके है और कमेंट की तो जैसे बाढ़ सी आ गई है। फैंस तस्वीरों पर Ufff 👌 👏 👌 👏 👌 👏 😍😍😍, Wow❣👌, Hot 🔥 लिखकर तारीफें कर रहे हैं।

वर्क फ्रंट की बात करे तो मौनी रॉय अयान मुखर्जी की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं। इसके बाद एक्ट्रेस को सिंहली फिल्म 'माया जाला' में भी दिखेंगी। इस फिल्म से वह सिंहला इंडस्ट्री में डेब्यू करने जा रही हैं।