भारत के नाम ये अजीब रिकॉर्ड

भारत ने अपने नाम का परचम पुरे विश्व भर में लहाराया है चाहे वो विज्ञान के क्षेत्र में हो या फिर खेल, व्यापार और टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में। लेकिन गिनीज विश्व रिकॉर्ड की पुस्तक में भारत ने कुछ आनोखे ही विश्व रिकॉर्ड बनाए हैं। जो शायद ही कोई और देश बना सकें। दुनिया में बहुत से लोग रिकॉर्ड बनाने के लिए कोई ना कोई काम करते रहते हैं लेकिन भारत के लोग ऐसे-ऐसे रिकॉर्ड बना सकते हैं जो कोई सोच भी नहीं सकता। भारत के लोग अजीबोगरीब वर्ल्ड रिकॉर्ड के लिए हमेशा चर्चा में रहते हैं और यही रिकॉर्ड उन्हें फेमस करते हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे ही भारतीयों के नाम बताएंगे। जिनके वीयर्ड वर्ल्ड रिकॉर्ड्स आपको हैरान कर सकते हैं...

# सबसे लंबी पग :

पंजाब के पटियाला शहर के रहने वाले 60 वर्षीय अवतार सिंह ने अपने सिर पर सबसे लंबी पग बांधने का विश्व रिकॉर्ड बनाया हैं। उनकी पगड़ी की लम्बाई 645 मीटर थी जिसे पहनने में उन्हे 6 घंटे का समय लगा था।

# कीड़े-मकौड़े खाना :

कोयंबटूर में रहने वाले 27 साल के जॉन पीटर के पास अनोखा रिकॉर्ड है, उनके पास एक मिनट में सबसे ज्यादा कीड़े-मकौड़े खाने का रिकॉर्ड है। रिपोर्ट के अनुसार, जॉन एक बार में करीब आधा किलो केंचुआ खा जाता है। इतना ही नहीं वो छिपकली, कॉकरोच, झींगा, मकड़ी और चींटी को ऐसे खाता है जैसे खाना खा रहा हो। किसी भी भारतीय के द्वारा बनाया गया अब तक का ये सबसे अजीब रिकॉर्ड माना जाता है।

# लम्बी मूंछों वाला इंसान :

भारतवासी राम सिंह चौहान के नाम भी एक अनूठा ही विश्व रिकॉर्ड दर्ज है। राम सिंह चौहान की मूंछे विश्व भर में सबसे लम्बी हैं। क्यों, है न बेहद अनोखा रिकॉर्ड। इनकी मूंछों की लम्बाई तक़रीबन 14 फीट है, जिन्हें वह हाथ पर लपेट कर घूमते हैं।

# सबसे लम्बे नाखून :

इनके नाम दर्ज है विश्व में सबसे लम्बे नाखून होने का रिकॉर्ड, जी हाँ इनके एक हाथ के पाँचों नाखूनों की लम्बाई करीब 909 सेंटीमीटर है यानि करीब 358 इंच। इन्होने वर्ष 1952 से अपने एक हाथ के नाखून नहीं काटे है।

# फ्लैग टैटू :

दिल्ली के 74 साल के हर प्रकाश ऋषि के नाम बॉडी पर सबसे ज्यादा फ्लैग टैटू बनवाने का रिकॉर्ड है। उन्होंने अपने शरीर पर 305 देशों के फ्लैग, 185 देश के मैप, 165 मिनी फ्लैग और 2,985 चिन्ह बनवा रखा है।