मोनालिसा ने ‘कांटा लगा’ गाने पर तो रश्मि देसाई ने 'सुभानल्लाह' सॉन्ग पर किया खूबसूरत डांस, वीडियो वायरल

भोजपुरी की जानी-मानी एक्ट्रेस मोनालिसा (Monalisa) अब टीवी की मशहूर अभिनेत्री हैं। वहीं, टीवी सीरियल 'उतरन' से इंडस्ट्री में कदम रखने वाली मशहूर अभिनेत्री रश्मि देसाई (Rashmi Desai) सोशल मीडिया पर खूब चर्चाओं में बनी हुई हैं। दोनों एक्ट्रेस अपने फोटोज और वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर छाई रहती है। इसी कड़ी में दोनों ने अपना डांस वीडियो फैन्स के साथ शेयर किए है। सबसे पहले बात करते है मोनालिसा के डांस वीडियो की। मोनालिसा द्वारा शेयर किए इस वीडियो में एक्ट्रेस फ्लाइट के अंदर डांस करती हुई देखी जा सकती हैं। मोनालिसा के इस विडियो पर भी हमेशा की तरह उनके चाहने वाले खूब प्यार बरसा रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि है वे फ्लाइट में बड़े ही शानदार अंदाज में डांस कर रही हैं। वीडियो में मोनालिसा रेड कलर की स्लीवलेस सलवार सूट पहन इन दिनों सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहे गाने ‘कांटा लगा' पर डांस करते हुए जबरदस्त एक्सप्रेशन दे रही हैं। कुछ घंटे पहले शेयर किए गए इस वीडियो पर हजारों की संख्या में लाइक्स व कमेंट्स आ गए हैं। यूजर्स एक्ट्रेस की वीडियो पर ताबड़तोड़ अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

एक सोशल मीडिया यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा है, ‘बहुत ही बढ़िया डांस किया है'।

तो वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा है, ‘घटिया गाने पर शानदार डांस'।

मोनालिसा बिग बॉस के बाद ‘नजर', ‘नमक इस्क का' जैसे टीवी सीरियल में काम कर चुकी हैं। नजर में उनके डायन के किरदार को लोगों ने खूब पसंद किया था।

रश्मि देसाई का डांस देख फैन्स बोले - 'जन्नत से उतरी परी...'

वहीं, अब बात करते है मशहूर अभिनेत्री रश्मि देसाई की। रश्मि देसाई द्वारा इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए इस वीडियो में सॉन्ग 'Subhanallah' पर डांस करती नजर आ रही हैं। इस वीडियो में उन्होंने लाइट पिंक कलर का खूबसूरत सा लेहंगा पहना हुआ है। वीडियो में उनका अंदाज और लुक जबरदस्त लग रहा है। फैन्स को भी उनका ये स्टाइल काफी पसंद आ रहा है। उनके एक फैन ने उनकी तारीफ में लिखा है 'जन्नत से उतरी है जैसी कोई परी है', वहीं दूसरे ने लिखा है 'आप इतनी सुंदर क्यों हो'। रश्मि देसाई के वर्कफ्रंट की बात करें तो, उन्हें आखिरी बार 'नागिन 4' में देखा गया था। जिसके जरिए रश्मि ने खूब लोकप्रियता हासिल की थी।