प्राइम वीडियो की चर्चित और हर दिल अज़ीज़ सीरीज़ मिर्ज़ापुर ने बीते कुछ सालों में क्राइम थ्रिलर की परिभाषा ही बदल दी है। अपनी धांसू कहानी, जानदार एक्टिंग और लार्जर दैन लाइफ एक्शन के साथ इस शो ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बना ली है। अब मिर्ज़ापुर की ये ज़बरदस्त दास्तान ओटीटी से एक कदम और आगे बढ़कर सिल्वर स्क्रीन यानी सिनेमाघरों की ओर बढ़ रही है। जी हां, तीन सीज़न की ब्लॉकबस्टर सक्सेस के बाद मिर्ज़ापुर: द फिल्म बनने जा रही है, और इस पर कालीन भैया उर्फ पंकज त्रिपाठी ने हाल ही में एक बड़ा अपडेट दिया है, जिसने फैन्स की धड़कनें बढ़ा दी हैं।
पंकज त्रिपाठी, अली फज़ल और दिव्येंदु शर्मा द्वारा निभाए गए दमदार किरदार—कालीन भैया, गुड्डू और मुन्ना त्रिपाठी—दर्शकों के दिलों में बस चुके हैं। खास बात ये है कि मिर्ज़ापुर पहला ऐसा देसी वेब शो बनने जा रहा है, जिसे फिल्म के रूप में भी पेश किया जाएगा। शो के फॉलोअर्स अब अपने चहेते किरदारों को बड़े पर्दे पर देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। और जब खुद कालीन भैया हिंट दे दें, तो माहौल तो बनता है।
पंकज त्रिपाठी का इशारा – मिर्ज़ापुर 4 अगले साल!हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान पंकज त्रिपाठी ने कहा, मैं अभी लखनऊ में था, पारिवारिक व्यस्तताओं में लगा था। मुझे कुछ ज़्यादा जानकारी नहीं है, लेकिन सुनने में आया है कि फिल्म की शूटिंग एक महीने में शुरू हो सकती है। वहीं जब उनसे पूछा गया कि अगला सीज़न कब आएगा, तो उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा, मिर्जापुर का अगला सीज़न अगले साल रिलीज होगा।
फिल्म की घोषणा ने मचाया था धमालपिछले साल मिर्ज़ापुर द फिल्म की घोषणा को-प्रोड्यूसर फरहान अख्तर ने की थी। उन्होंने 28 अक्टूबर 2024 को फिल्म के रिलीज़ ईयर की झलक देते हुए टीज़र शेयर किया था और लिखा था, “अब भौकाल भी बड़ा होगा, और पर्दा भी। मिर्जापुर द फिल्म जल्द ही आ रही है।” इसके बाद सोशल मीडिया पर तो जैसे आग लग गई थी। हर कोई इस खबर को लेकर सुपर एक्साइटेड था।
बात करें मिर्जापुर सीज़न 3 की, तो इसका धमाकेदार प्रीमियर 5 जुलाई 2024 को अमेज़न प्राइम वीडियो पर हुआ था। इसमें पंकज त्रिपाठी, अली फज़ल, रसिका दुगल, विजय वर्मा, ईशा तलवार, श्वेता त्रिपाठी शर्मा, अंजुम शर्मा, प्रियांशु पेनयुली, राजेश तैलंग, शीबा चड्ढा, हर्षिता शेखर गौड़, मेघना मलिक और मनु ऋषि चड्ढा जैसे मंझे हुए कलाकारों ने अपनी बेहतरीन अदाकारी से शो को और खास बना दिया।