अनुराग बसु की नई पेशकश ‘मेट्रो...इन दिनो’ दर्शकों के दिलों में जगह बना रही है और इसकी झलक बॉक्स ऑफिस पर भी साफ नजर आ रही है। मानसून और रोमांस की पृष्ठभूमि पर आधारित यह फिल्म न केवल समीक्षकों से सराहना बटोर रही है, बल्कि दर्शकों की जुबानी तारीफों के चलते सिनेमाघरों में मजबूत पकड़ बनाए हुए है।
दूसरे हफ्ते में भी बना रहा दर्शकों का भरोसा‘मेट्रो...इन दिनो’ ने रिलीज के पहले हफ्ते में 26.85 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था, जो कि एक मध्यम बजट की फिल्म के लिए अच्छा संकेत है। इसके बाद फिल्म ने दूसरे वीकेंड में लगभग 11.70 करोड़ रुपये जुटाए, जिससे यह 10 दिनों में कुल 38.55 करोड़ रुपये तक पहुंच गई। खास बात यह रही कि वीकडेज में भी फिल्म की कमाई स्थिर बनी रही, जिससे फिल्म के कंटेंट की ताकत और दर्शकों की सकारात्मक प्रतिक्रिया का अंदाजा लगाया जा सकता है।
डे वाइज बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट (नेट कलेक्शन):
—पहले शुक्रवार: ₹3.5 करोड़
—शनिवार: ₹6 करोड़
—रविवार: ₹7.25 करोड़
—सोमवार: ₹2.5 करोड़
—मंगलवार: ₹3 करोड़
—बुधवार: ₹2.35 करोड़
—गुरुवार: ₹2.25 करोड़
—दूसरे शुक्रवार: ₹2.35 करोड़
—शनिवार: ₹4.6 करोड़
— रविवार: ₹4.75 करोड़
कुल कमाई: ₹38.55 करोड़
हॉलीवुड फिल्म 'सुपरमैन' से कड़ी टक्करजहां ‘मेट्रो...इन दिनो’ घरेलू बॉक्स ऑफिस पर अपने पैर जमाए हुए है, वहीं हॉलीवुड की फिल्म ‘सुपरमैन’ भी जबरदस्त शुरुआत कर चुकी है। डेविड कोरेन्स्वेट स्टारर इस फिल्म ने पहले रविवार को ही 9-10 करोड़ की कमाई कर ली और महज तीन दिनों में इसकी भारतीय कमाई 25.50 करोड़ के करीब पहुंच गई है। इससे साफ है कि विदेशी फिल्में भी अब भारतीय दर्शकों के लिए बड़े आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं।
नई बॉलीवुड फिल्मों को पीछे छोड़ाइस बीच, ‘मेट्रो...इन दिनो’ ने हालिया रिलीज़ हुई बॉलीवुड फिल्मों ‘मालिक’ और ‘आंखों की गुस्ताखियां’ को भी बॉक्स ऑफिस पर पीछे छोड़ दिया है। फिल्म की स्थिर रफ्तार और दर्शकों की पसंद को देखते हुए यह उम्मीद की जा रही है कि यह फिल्म दूसरे हफ्ते के अंत तक 50 करोड़ रुपये के आंकड़े को छू सकती है। अगर ऐसा होता है, तो यह फिल्म अनुराग बसु के लिए एक और बड़ी कामयाबी साबित हो सकती है।
‘मेट्रो...इन दिनो’ की यह सफलता दिखाती है कि एक अच्छी कहानी, दमदार निर्देशन और सादगी से भरी प्रस्तुति आज भी दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में सक्षम है। अब सबकी नजर इस बात पर है कि क्या यह फिल्म 50 करोड़ का आंकड़ा पार कर इतिहास रच पाएगी या नहीं।