तान्या मित्तल, जिन्होंने हाल ही में 'बिग बॉस 19' के दौरान अपने विवादित बयानों और हरकतों से खूब सुर्खियां बटोरी थीं, अब एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार वजह उनकी फैशन पसंद और विवादित हरकत रही। हाल ही में तान्या, टीवी क्वीन एकता कपूर के साथ एक इवेंट में शामिल हुईं, जहां उन्होंने 'सिया राम' प्रिंट वाली साड़ी पहनी थी। साड़ी के पल्लू पर भगवान राम और माता सीता की तस्वीर थी, लेकिन इसी पल्लू से तान्या ने एकता कपूर का चेहरा पोंछ दिया।
सोशल मीडिया पर मची हलचलतान्या का यह वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर ट्रोल्स ने उन्हें निशाने पर लेना शुरू कर दिया। यूजर्स ने तान्या के साथ-साथ एकता कपूर को भी ट्रोल करना शुरू कर दिया। बता दें कि बिग बॉस 19 के बाद तान्या मित्तल एकता कपूर के साथ एक प्रोजेक्ट पर काम कर रही हैं, और इस वीडियो के वायरल होने के बाद दोनों का नाम खूब चर्चा में आ गया।
यूजर्स के नाराज रिएक्शनवीडियो वायरल होते ही सोशल मीडिया यूजर्स का पारा चढ़ गया। तान्या की इस हरकत पर कई लोगों ने नाराजगी जताई। एक यूजर ने लिखा, “साड़ी में भगवान का चित्र है और वह इसे मुंह पोंछने में इस्तेमाल कर रही हैं, यह क्या हरकत है?” वहीं, एक और यूजर ने लिखा, “पल्लू में राम और सीता की तस्वीर बनी है और इसके जरिए किसी का चेहरा पोछना बहुत ही बेवकूफी भरी हरकत है।” ऐसे कई कमेंट्स वीडियो पर देखे गए, जिसमें यूजर्स ने तान्या और एकता दोनों को निशाना बनाया।
चंद्रिका दीक्षित ने भी जताई नाराजगीवड़ा पाव गर्ल चंद्रिका दीक्षित ने भी इस घटना पर प्रतिक्रिया दी। चंद्रिका ने कहा, “अगर मैंने यह किया होता तो लोग मुझे जिंदा गाड़ देते। मुझे तान्या से कोई निजी दुश्मनी नहीं है, लेकिन इस वीडियो में देखा आपने कि इवेंट के बीच पल्लू से किसी का चेहरा साफ किया जा रहा है। ठीक है, वह मदद कर रही थीं, लेकिन उस पल्लू पर राम-सीता की तस्वीर बनी हुई थी।”
चंद्रिका भी ट्रोल्स के निशाने परचंद्रिका के वीडियो शेयर करने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने उन्हें भी निशाना बनाना शुरू कर दिया। एक यूजर ने लिखा, “तुम आई हो ज्ञान देने, तुम्हारे लिए ठीक ही है।” वहीं, दूसरे ने कहा, “वैसे आपको राम-सीता के मुद्दे पर बोलना ही नहीं चाहिए।” गौरतलब है कि चंद्रिका पिछले कुछ समय से अपने पति युगम गेरा के साथ विवादों को लेकर भी चर्चा में हैं।
इस पूरे मामले ने सोशल मीडिया पर नया ड्रामा खड़ा कर दिया है, जिसमें तान्या मित्तल, एकता कपूर और चंद्रिका दीक्षित सभी चर्चा में हैं और यूजर्स की प्रतिक्रिया का सामना कर रही हैं।