'द केरला स्टोरी 2' का बॉक्स ऑफिस जलवा, 16वें दिन भी दर्शकों की उमड़ी भीड़

'द केरला स्टोरी 2' बॉक्स ऑफिस पर लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही है। फिल्म की कमाई में निरंतर बढ़ोतरी देखने को मिल रही है और दर्शकों का रिस्पॉन्स भी पॉज़िटिव है। आइए जानें, फिल्म ने 16वें दिन कितना कलेक्शन किया और अब तक की टोटल कमाई कितनी हो गई है।

16वें दिन का कलेक्शन

Sacnilk के मुताबिक, फिल्म ने 16वें दिन यानी तीसरे शनिवार को 2.96 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। इस दिन फिल्म की ऑक्यूपेंसी 16% दर्ज की गई। हालांकि, 16वें दिन के आधिकारिक आंकड़े अभी सामने नहीं आए हैं। लेकिन यदि फिल्म ने 2.96 करोड़ रुपये कमाए हैं, तो इसका अब तक का नेट कलेक्शन 44.76 करोड़ रुपये हो गया है। वहीं, ग्रॉस कलेक्शन कुल 52.23 करोड़ रुपये तक पहुँच चुका है।
द केरला स्टोरी 2 का डे-वाइज कलेक्शन

फिल्म की शुरुआत 80 लाख रुपये से हुई थी। उसके बाद का डे-वाइज कलेक्शन इस प्रकार रहा:

दूसरे दिन: 4.75 करोड़

तीसरे दिन: 4.80 करोड़

चौथे दिन: 2.55 करोड़

पांचवें दिन: 4.05 करोड़

छठे दिन: 3.55 करोड़

सातवें दिन: 2.78 करोड़

आठवें दिन: 2.75 करोड़

नौवें दिन: 3.75 करोड़

दसवें दिन: 3.30 करोड़

ग्यारहवें दिन: 1.95 करोड़

बारहवें दिन: 2.15 करोड़

तेरहवें दिन: 1.60 करोड़

चौदहवें दिन: 1.52 करोड़

पंद्रहवें दिन: 1.50 करोड़

पहले हफ्ते में फिल्म ने 23.28 करोड़ रुपये कमाए, जबकि दूसरे हफ्ते में 17.02 करोड़ का कलेक्शन हुआ।

फिल्म की कहानी और कलाकार

'द केरला स्टोरी 2' में उल्का गुप्ता, अदिती भाटिया और ऐश्वर्या ओझा मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म का निर्देशन कामाख्या सिंह नारायण ने किया है। रिलीज के बाद फिल्म की चर्चा हर तरफ हो रही है।

फिल्म की कहानी तीन लड़कियों के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपने परिवार की मर्जी के खिलाफ जाकर दूसरे धर्म में शादी करती हैं। शादी के बाद उनकी जिंदगी में कई मुश्किलें आती हैं और उनका जीवन पूरी तरह बदल जाता है।

विवाद और चर्चा

फिल्म ने रिलीज के बाद काफी विवाद भी खड़े किए हैं। इसमें दिखाए गए संवेदनशील विषय और परिवार-समाज के खिलाफ जाकर फैसले लेने वाली लड़कियों की कहानी ने दर्शकों और आलोचकों दोनों का ध्यान खींचा है।