ईशा अंबानी के जुड़वा बच्चों की बर्थडे पार्टी में लगा सितारों का मेला, शाहरुख का सांपों से खेलता वीडियो हो रहा वायरल

ईशा अंबानी और आनंद परिमल के जुड़वा बच्चे आदया और कृष्णा शनिवार (18 नवंबर) को 1 साल के हो गए। इस खास दिन पर बच्चों के नाना मुकेश अंबानी ने ग्रैंड सेलिब्रेशन रखा। इसमें बॉलीवुड के कई सितारों ने शिरकत की। हाल ही रिलीज हुई ‘टाइगर 3’ मूवी की एक्ट्रेस कैटरीना कैफ एलिगेंट लुक में पहुंचीं।

फिल्ममेकर करण जौहर अपने दोनों बच्चों यश और रूही के साथ पहुंचे। उन्होंने पैपराजी को पोज भी दिए। सलमान खान की बहन अर्पिता खान भी सेलिब्रेशन में पहुंचीं। इस दौरान उनके दोनों बच्चे भी नजर आए। एक्ट्रेस कृति सेनन की बहन व एक्ट्रेस नुपूर सेनन भी बर्थडे सेलिब्रेशन का हिस्सा रहीं। इस दौरान वह मि़डी ड्रेस में क्यूट येलो बैग लिए दिखीं।

आदित्य रॉय कपूर सिंपल व्हाइट पैंट और लाइट ब्लू शर्ट में नजर आए। आदित्य की गर्लफ्रेंड अनन्या पांडे ने रफल मिनी ड्रेस पहनी थी। मिस यूनिवर्स हरनाज संधू, वीर पहाड़िया के साथ दिखीं। करिश्मा कपूर, कियारा आडवाणी और एक्टर संजय कपूर की बेटी शनाया भी बेहद प्यारे अंदाज में पहुंचीं।

शाहरुख को अनंत अंबानी ने अचानक हाथों में दिया सांप...

बॉलीवुड के ‘बादशाह’ शाहरुख खान भी बर्थडे पार्टी में पहुंचे। उनका एक वीडियो सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें शाहरुख और मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत नजर आ रहे हैं। शाहरुख, अनंत से बात कर रहे हैं। इसी बीच, वो शाहरुख को एक जिंदा सांप हाथों में थम देते हैं।

एकदम से अपनी ओर आता सांप देख शाहरुख थोड़ा झिझकते हैं और फिर बड़े आराम से उसे हाथों से पकड़ लेते हैं। इसी दौरान एक शख्स पीछे से उनके कंधे पर भी सांप रख देता है। शाहरुख बहुत धैर्य के साथ सापों को हैंडल कर लेते हैं। उनके आस-पास खड़े लोग उन्हें देखते ही रह जाते हैं। इस दौरान अनंत शाहरुख का मनोबल बढ़ाते नजर आते हैं।

लुक की बात करें तो शाहरुख को काले सूट और शेड्स में नजर आए। उन्हें अनंत और उनकी मंगेतर राधिका मर्चेंट के साथ खड़ा देखा गया। दो सांप होने के बावजूद किंग खान बिल्कुल भी डरे हुए नहीं लग रहे हैं, जबकि राधिका एक्साइटमेंट में चिल्लाती हुई दिख रही हैं। फैंस शाहरुख की इस बहादुरी के कायल हुए जा रहे हैं।