एक्ट्रेस मंदाना करीमी (37) कुछ दिनों पहले अस्पताल में भर्ती हो गई थीं क्योंकि अचानक उनकी तबीयत खराब हो गई थी। मंदाना ने अब सोशल मीडिया पर अपनी हेल्थ अपडेट दी है। मंदाना ने पोस्ट शेयर करते हुए बताया कि उनकी तबीयत इतनी खराब हो गई थी कि उन्हें लगा कि अब उनका आखिरी समय आ गया है, लेकिन अब वो ठीक हो गई हैं। मंदाना ने इंस्टाग्राम पर कई तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें उनके टेस्ट होने से तबीयत ठीक होने तक की स्थिति दिख रही है। मंदाना ने लिखा, “मैंने कई दिनों तक डायरेक्ट फ्लाइट ली, बिजी शेड्यूल रहा और लेट नाइट काम किया, मीटिंग हुईं, अपने सपनों को पूरा करने के लिए आगे बढ़ रही थी।
द बॉस लेडी की एनर्जी असल थी, लेकिन इस फ्राइडे को, मेरी बॉडी ने कहा, आज नहीं। जिसे मैंने सोचा था कि यह मेरी आखिरी धड़कन थी, वो थकावट, डिहाइड्रेशन और तनाव के रूप में सामने आई, काफी डरावनी थी। कई दिनों के टेस्ट, स्कैन और सांस रोकने के बाद, मुझे सबसे अच्छी खबर मिली। मेरा दिल मजबूत है। मेरा शरीर ठीक है लेकिन सच तो ये है कि मैं काम के लिए अभी तैयार नहीं हूं। मैंने अपने दिल के ईसीओ को देखकर, खुद को बिना थैंक्यू कहे रोक नहीं पाई। मुझे थामे रहने के लिए थैंक्यू, जब मैंने अपने दिल का ख्याल नहीं रखा तब तुमने रखा उसके लिए थैंक्यू। जब मैं रुकना भूल जाती हूं, तो मुझे माफ करने के लिए शुक्रिया।
यह पोस्ट मुझे और शायद आपको भी याद दिलाने के लिए है कि ताकत सिर्फ चलते रहने में नहीं है, बल्कि रुकने में भी है। यह हमारे शरीर का सम्मान करने के बारे में है, जो हर मुश्किल में हमारा साथ देता है, भले ही हम खुद उसे नजरअंदाज कर दें। आज मैं अपने दिल और शरीर से बस इतना कहना चाहती हूं कि मैं तुम्हें देख रही हूं, तुम्हारी तारीफ करती हूं और वादा करती हूं कि अब बेहतर ख्याल रखूंगी।” बता दें मंदाना ने साल 2015 में रिलीज हुई फिल्म ‘भाग जॉनी’ से अपने बॉलीवुड करिअर की शुरुआत की थी।
इसके बाद उन्होंने ‘क्या कूल हैं हम 3’, ‘द कैसिनो’, ‘मैं और चार्ल्स’, ‘रॉय’, ‘थार’ जैसी फिल्मों में काम किया। मंदाना ने ‘बिग बॉस 9’ में चुनौती पेश की थी, जहां उन्होंने खूब सुर्खियां बटोरी थीं। वह इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव रहती हैं और उन्हें 9 लाख से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। उन्हें आखिरी बार फिल्म 'थार' में देखा गया था, जिसका प्रीमियर साल 2022 में नेटफ्लिक्स पर हुआ था।
बादशाह ने रोल्स रॉयस कलिनन की झलकी अपने सोशल मीडिया पर शेयर कीमशहूर रैपर और सिंगर बादशाह को लग्जरी गाड़ियों का काफी शौक है। बादशाह ने अब एक नई चमचमाती रोल्स रॉयस कलिनन खरीदी है। इस गाड़ी को खरीदने के बाद वे मुकेश अंबानी, शाहरुख खान, अजय देवगन जैसे दिग्गजों की सूची में शामिल हो गए हैं। साथ ही वे रोल्स रॉयस कलिनन सीरीज II खरीदने वाले पहले भारतीय म्यूजिशिय भी बन गए हैं। इस कार की एक्स-शोरूम कीमत लगभग 12.45 करोड़ रुपए है। इस कार को खरीदने के बाद बादशाह ‘रॉयल क्लब’ में भी शामिल हो गए हैं, जिसमें अल्लू अर्जुन और भूषण कुमार जैसे हस्तियां शामिल हैं।
बादशाह ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फैंस के साथ नई कार की झलक शेयर की है। उन्होंने इस कार की फोटो और वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, “जेन वाले लकड़े।” जैसे ही बादशाह ने काले रंग की रोल्स रॉयस की तस्वीर शेयर की, वैसे ही बधाइयों की बौछार हो गई। इस कार की गिनती दुनिया की सबसे शानदार एसयूवी में भी की जाती है। बादशाह के पास कई महंगी गाड़ियां हैं, जिसमें एक रोल्स रॉयस व्रेथ भी है। इसके अलावा उनके कार कलेक्शन में लेम्बोर्गिनी उरुस, पोर्श केमैन, ऑडी क्यू8, जीप रैंगलर रूबिकॉन, बीएमडब्ल्यू 640डी, मर्सिडीज-बेंज एस-क्लास और जीएलएस 350 डी जैसी कारें भी शामिल हैं।
बादशाह की नेट वर्थ की बात करें, तो यह तकरीबन 124 करोड़ रुपए है। बादशाह की कमाई का सबसे बड़ा हिस्सा उनके हिट गानों, स्टेज शोज और ब्रांड एंडोर्समेंट से ही आता है। इसके अलावा बादशाह के कई बिजनस वेंचर्स भी हैं, जिससे उनकी काफी अच्छी कमाई होती है। वे ‘बैडबॉय पिज्जा’ नाम से एक पिज्जा चेन के मालिक हैं। साथ ही वे एक कपड़ों के ब्रांड, एक प्रोडक्शन हाउस और ‘बटरफ्लाई’ क्लब के भी मालिक हैं। बादशाह ने दवाइयों के बिजनेस में भी इनवेस्ट कर रखा है।