फिल्म इंडस्ट्री में कई ऐसी एक्ट्रेसेस रही हैं, जिन्होंने अपनी खूबसूरती के साथ-साथ बोल्डनेस से आग लगा दी थी। इन हसीनाओं ने बॉलीवुड में एंट्री करते ही ऐसा हॉट अवतार दिखाया कि हर कोई उनका मुरीद हो गया था। उन्हीं में से एक हैं एक्ट्रेस मल्लिका शेरावत। मल्लिका ने अपने करियर की शुरुआत साल 2002 में फिल्म 'जीना सिर्फ मेरे लिए' से की थी। लेकिन साल 2004 में वह इमरान हाशमी के साथ फिल्म 'मर्डर' में नजर आईं। इस फिल्म का एक गाना काफी पॉपुलर हुआ था, जिसमें मल्लिका और इमरान ने भर-भरकर बोल्ड और इंटीमेट सीन दिए थे।
हिन्दी फिल्मों में कई बार ऐसे गीत आ जाते हैं जो अपनी गायकी, धुन और बोलों के कारण अविस्मरणीय बन जाते हैं। आपने अपनी जवानी के दिनों में कुणाल गांजावाला का गाया गीत भीगे होंठ तेरे प्यासा दिल मेरा. . . . जरूर सुना होगा। आज भी यह गीत श्रोताओं की धड़कनों में बसा हुआ है। इस गीत को संगीतबद्ध किया था अनु मलिक ने। इमरान हाशमी और मल्लिका शेरावत पर फिल्माये गए इस गीत ने फिल्म की सफलता में बहुत बड़ी भूमिका निभाई थी। अनुराग बसु के निर्देशन में बनी मर्डर अपने समय की ब्लॉकबस्टर फिल्म थी, जिसने इमरान हाशमी और मल्लिका को रातों रात स्टार बना दिया था।
'भीगे होंठ तेरे' गाने में मल्लिका शेरावत और इमरान हाशमी ने छत पर खूब रेमांटिक सीन दिए थे। यह गाना काफी पॉपुलर हुआ था और लोग इस गाने को अपने घरवालों से छुपकर देखते थे।
गौरतलब है कि मर्डर एक कामुक थ्रिलर फिल्म थी, जिसके गानों ने तहलका मचा दिया था। भीगे होंठ तेरे गाने में मल्लिका शेरावत और इमरान हाशमी छत पर रोमांस करते हुए और लिपलॉक करते हुए नजर आए थे।
खुद यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया के पॉडकास्ट में मल्लिका शेरावत ने बताया था कि इस फिल्म के बाद उन्हें काफी गालियां पड़ी थीं, लोग चाहते थे कि मल्लिका फिल्म में अपनी परफॉर्मेंस के लिए माफी मांगे।
मर्डर फिल्म ने मल्लिका शेरावत को काफी फेम दिलाया था. इस फिल्म के कारण वह पूरे भारत में मशहूर हो गई थीं।