एक्ट्रेस माहिरा शर्मा पिछले कुछ समय से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं। ‘बिग बॉस 13’ में हिस्सा ले चुकीं माहिरा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में माहिरा पैपराजी के लिए पोज देते हुए दिख रही हैं। इस दौरान पैप्स ने उनसे पूछा, “कौनसा क्रिकेटर आपका फेवरेट है?” पैपराजी के इस सवाल पर माहिरा ने कहा, “पूरी इंडियन क्रिकेट टीम।” इसके बाद में पैपराजी ने सिराज-सिराज चिल्लाना शुरू कर दिया और वह कोई भी रिएक्शन दिए बगैर अंदर चली गईं।
यह वीडियो सामने आने के बाद नेटिजंस तरह-तरह कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “शरमा के देख रही है ताकि शक हो और फेम मिले।” दूसरे ने लिखा, “शरमा गई सिराज का नाम सुनकर।” तीसरे ने लिखा, “…प्यारी समझ गई।” बता दें कि कुछ दिनों पहले माहिरा और भारतीय क्रिकेटर दाएं हाथ के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज की डेटिंग की अफवाह उड़ी थी। हालांकि दोनों ने ही अभी तक इस बारे में कुछ नहीं कहा है।
वैसे माहिरा की मां से जब डेटिंग को लेकर सवाल पूछा गया था तो उन्होंने पलटकर कहा कि आप क्या कह रहे हैं? लोग कुछ भी कहते हैं। अब जब मेरी बेटी एक सेलिब्रिटी है, तो लोग उसका नाम किसी से भी जोड़ देंगे, तो क्या हमें उन पर विश्वास करना चाहिए? इस तरह से उन्होंने साफ कर दिया कि इस बात में सच्चाई नहीं है। हालांकि सोशल मीडिया यूजर्स अभी भी उनके रिलेशनशिप को लेकर अटकलें लगा रहे हैं।
‘बिग बॉस 13’ के दौरान पारस छाबड़ा और माहिरा शर्मा में दिखी थीं नजदीकियांगौरतलब है कि माहिरा ने कई टीवी शो में काम किया है और दर्शकों का प्यार बटोरा है। फेम की बात करें तो वह उन्हें सबसे ज्यादा सलमान खान के रियलिटी शो BB 13 से मिला। माहिरा घर के अंदर एक्टर पारस छाबड़ा के करीब आ गई थीं और उनसे प्यार हो गया था। शो खत्म होने के बाद भी दोनों रिलेशनशिप में थे। कुछ समय बाद में उनका ब्रेकअप हो गया। दूसरी ओर सिराज की बात करें तो इस साल की शुरुआत में उनकी महान गायिका आशा भोसले की पोती सिंगर जनाई भोसले को डेट करने की खबरें सामने आई थीं।
उन्हें जन्मदिन की पार्टी में क्लिक किया गया था। हालांकि बाद में जनाई ने सिराज के साथ एक फोटो शेयर की और उन्हें 'भाई' कहा और यहां तक कि क्रिकेटर ने उन्हें 'बहन' बताया। इससे साफ हो गया कि फैंस उन्हें साथ देख गलत समझ बैठे थे। बता दें कि मनोरंजन और क्रिकेट जगत की कई हस्तियां विवाह बंधन में बंध चुकी हैं। ऐसे में लोग दोनों क्षेत्रों के कपल को साथ देखते ही अटकलें लगाना शुरू कर देते हैं।