स्मृति ईरानी की लोकप्रिय टीवी सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' में हाल ही में कई नए ट्विस्ट और ड्रामेटिक मोड़ देखने को मिल रहे हैं। कहानी में इस बार नॉयना ने मिहिर को पाने का पक्का मन बना लिया है। इसी बीच, जब विक्रम नॉयना को प्रपोज करता है, तो वह साफ शब्दों में कह देती है कि उसका दिल मिहिर के लिए धड़कता है।
नॉयना की बातें विक्रम मिहिर तक पहुंचा देता है, जिससे मिहिर का गुस्सा फूट पड़ता है। वह नॉयना से सीधे सच जानने की कोशिश करता है, लेकिन नॉयना उसे चतुराई से बेवकूफ बनाकर टाल देती है। ऐसे में अपकमिंग एपिसोड में कई बड़े ड्रामेटिक पल देखने को मिलेंगे। खासकर मिहिर के ऑफिस में नॉयना की हरकतों की वजह से मिताली की एंट्री धमाकेदार होगी।
वृंदा और मिताली के बीच अंगद फंसेगा
मिताली ऑफिस पहुंचते ही अंगद पर अपनी नजरें गड़ा देगी। इसी दौरान अंगद उसकी जान बचाने के लिए कुछ कदम उठाएगा। वहीं, ऑफिस में वृंदा और मिताली का आमना-सामना भी होगा, जिससे हंगामा और बढ़ेगा। इस पूरे घटनाक्रम में अंगद दोनों महिलाओं के बीच फंसा नजर आएगा और कन्फ्यूजन बढ़ेगा।
परिधि सुनाएगी झूठी कहानीइसी बीच, अंगद और वृंदा के बीच नजदीकियां बढ़ती दिखाई देंगी। वहीं, तुलसी अपनी बेटी परिधि को लेकर काफी चिंतित होगी। परिधि अपने ससुराल में मिहिर और तुलसी के सामने झूठी कहानी सुनाएगी, जिसमें वह घरेलू हिंसा का जिक्र करेगी।
दूसरी तरफ, अजय अपने ससुराल आएगा और परिधि के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर की पोल खोल देगा। बेटी की इन करतूतों को जानकर मिहिर को बड़ा झटका लगेगा। अब मिहिर और तुलसी मिलकर फैसला करेंगे कि वे परिधि को सुधारेंगे और उसे याद दिलाएंगे कि उसकी शादी हो चुकी है और वह किसी और के साथ नहीं जा सकती।
शो में आने वाले एपिसोड में इस लव ट्राइएंगल, झूठ और ड्रामे के बीच शांति निकेतन में खूब हंगामा मचने वाला है। दर्शक इस सस्पेंस और नाटकीय मोड़ का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।