अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) और रश्मिका मंदाना स्टारर फिल्म 'पुष्पा: द राइज' पिछले साल दिसंबर में रिलीज हुई थी लेकिन फिल्म के प्रति लोगों का क्रेज अभी भी खत्म नहीं हुआ हैं। इस वक्त हर ओर फिल्म पुष्पा के गानों और डायलॉग का क्रेज है। सेलेब्स से लेकर आम लोग तक पुष्पा के गाने पर रील्स बनाते हुए नजर आ रहे हैं। पुष्पा फिल्म के श्रीवल्ली (Srivalli) गाने में अल्लू अर्जुन का एक्ट लोगों का इतना पसंद आया कि इसकी धुन पर ना सिर्फ भारतीय, बल्कि विदेशी भी जमकर झूम रहे हैं। अब एक कोरियाई महिला पर पुष्पा का क्रेज चढ़ा दिखाई दे रहा है। इस महिला का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में महिला 'श्रीवल्ली' गाने का हुक स्टेप्स करती हुई नजर आ रही है।
वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला एक चेक शर्ट पहनकर अल्लू अर्जुन का हुक स्टेप सेम टू सेम करती नजर आ रही है। महिला वैसा ही चेक शर्ट पहनी नजर आ रही है, जैसी अल्लू अर्जुन ने पुष्पा फिल्म में पहनी थी। सबसे खास बात यह है कि इस दौरान पीछे टीवी स्क्रीन पर भी यही गाना चल रहा होता है। इसे देखकर ऐसा लगता है कि जैसे अल्लू अर्जुन ने भारत के साथ-साथ विदेश के लोगों पर भी भरपूर जादू किया है। इसके अलावा इस वीडियो में एक और खास बात है।
महिला का यह डांस देखकर सोशल मीडिया पर लोग उसकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। वीडियो इंस्टाग्राम पर korean.g1 नामक अकाउंट से शेयर किया गया है। इसके साथ कैप्शन में लिखा गया, 'यह डांस जितना देखने में आसान लगता है, उतना है नहीं। अल्लू अर्जुन का कोरियन वर्जन।'