हाल ही एक्टर, सिंगर व म्यूजिक डायरेक्टर हिमेश रेशमिया की मूवी ‘बैडएस रविकुमार’ रिलीज हुई थी। सिनेमाघरों में 7 फरवरी को रिलीज हुई मूवी ने बढ़िया ओपनिंग ली, लेकिन बाद में फिल्म ट्रैक से उतर गई। लोगों को इसके डायलॉग और एक्शन सीन काफी पसंद आए। इस फिल्म एक्ट्रेस कीर्ति कुल्हारी की भी अहम भूमिका है। ट्रेलर में जब कीर्ति नजर आई तो लोग चौंक गए थे। कीर्ति का मानना है कि वह और हिमेश एकदम अलग हैं। ऐसे में उनकी फिल्म में होना सबके लिए शॉकिंग हो सकता है।
कीर्ति ने न्यूज18 शोशा के साथ बातचीत में कहा कि मैं समझती हूं कि लोगों को वैसा क्यों फील हो रहा होगा। उनको लग रहा होगा कि क्या मुझे सही दिखा था? जाकर ट्रेलर देखा होगा कि मैं हूं या नहीं। जब ‘बैडएस रविकुमार’ के लिए मुझे अप्रोच किया गया तो मैं खुद चौंक गई थीं। हिमेश और मैं पैरलल दुनिया में रहते हैं। दोनों कैसे मिल सकती हैं? मुझे याद है कि कुछ डायलॉग्स थे जिन्हें मैं इम्प्रूव करना चाहती थी, उनमें कुछ ऐड करना चाहती थी, उनमें से कुछ हटाना चाहती थी या उन्हें अलग तरह से बोलना चाहती थी और हिमेश ने मुझे ना कह दिया।
बस ऐसा था कि करना हो तो ऐसे ही करो वरना छोड़ दो। उन्होंने एक बात साफ कर दी थी कि अगर मैं फिल्म के लिए हां बोलती हूं तो मुझे चीजें उनके हिसाब से करनी होंगी या फिर फिल्म ना करूं। तब मुझे लगा कि मैं ये फिल्म करूंगी। हमारे पास जो है उससे मत उलझो। मुझे बुरा नहीं लगा। मैं खुश थी कि यहां कोई है जिसे पता है कि वह क्या कर रहा है। मुझे लग रहा था कि फिल्म मेरे करिअर पर क्या असर डालेगी? मेरे दर्शक क्या सोचेंगे। मैं जो कर रही हूं, उसमें शॉक वैल्यू वापस लाना चाहती थीं।
‘बेबी जॉन’ में वरुण धवन के साथ हैं वामिका गब्बी और कीर्ति सुरेशएक्टर वरुण धवन की फिल्म बेबी जॉन पिछले साल क्रिसमस के मौके पर 25 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई। इसके बाद अब मेकर्स ने इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज कर दिया है। फिल्म को 56 दिनों के बाद ओटीटी पर स्ट्रीम किया गया है। ‘बेबी जॉन’ के मेकर्स ने मंगलवार (18 फरवरी) देर रात फिल्म की ओटीटी रिलीज का ऐलान किया।
इसमें जानकारी शेयर की गई कि फिल्म को अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम कर दिया गया है। प्राइम वीडियो के इंस्टाग्राम पर शेयर किए इस वीडियो में वरुण के साथ दोनों एक्ट्रेस कीर्ति सुरेश और वामिका गब्बी नजर आईं। तीनों कलाकार मजेदार स्टाइल में गाते हुए बता रहे हैं कि फिल्म अब प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो रही है। फिल्म में जैकी श्रॉफ की भी अहम भूमिका थी। जवान फेम एटली की इस फिल्म से काफी उम्मीदें थीं, लेकिन यह सिनेमाघरों में फ्लॉप रही।
इसका नेट कलेक्शन 36 करोड़ रुपए रहा था। वहीं वर्ल्डवाइड 56 करोड़ का बिजनेस किया था। यह साल 2024 की बड़े बजट की फिल्मों में से एक रही थी। बताया जा रहा है कि इसका बजट 180 करोड़ रुपए था। बता दें कि 'बेबी जॉन' को कलीस ने निर्देशित किया है, वहीं एटली इसके निर्माता हैं।