कियारा आडवाणी हुईं 31 साल की, बर्थडे ऐसे किया सेलिब्रेट, एयरपोर्ट पर पति-बच्चों के साथ दिखीं करीना

खूबसूरती के साथ अदाकारी से भी सबका दिल जीतने वालीं एक्ट्रेस कियारा आडवाणी का आज सोमवार (31 जुलाई) को जन्मदिन है। वे 31 साल की हो गई हैं। एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ शादी के बाद कियारा का ये पहला बर्थडे है। कियारा ने बर्थडे सिद्धार्थ और फैमिली-फ्रेंड के साथ सेलिब्रेट किया। सोशल मीडिया पर इसकी एक झलक सामने आई है। कियारा के एक दोस्त ने मिड-नाइट बर्थडे सेलिब्रेशन की एक फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर की है।

दोस्त ने कैप्शन में कियारा को बर्थडे विश किया है। कियारा डाइनिंग टेबल के सामने खड़ी हुई दिख रही हैं। कियारा ने धारियों वाला नाइटसूट पहना है। वे खुले बाल औक नो-मेकअप लुक में दिख रही हैं। कियारा थ्री टियर केक कट करने से पहले आंख बंद करके विश मांगती दिखीं। उनके घर को पिंक और व्हाइट बैलून से सजाया गया है। कियारा के फैंस के बीच यह तस्वीर खूब वायरल हो रही है।

31 जुलाई 1992 को जन्मीं आलिया आडवाणी उर्फ कियारा ने साल 2014 में 'फगली' मूवी से डेब्यू किया था। इसके बाद कियारा 'एमएस धोनी-द अनटोल्ड स्टोरी', 'कबीर सिंह', 'शेरशाह', 'भूल भुलैया 2', ‘गुड न्यूज’, 'सत्यप्रेम की कथा' जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। कियारा जल्द ही राम चरण के साथ फिल्म 'गेमचेंजर' में दिखाई देंगी।

करीना लंबे समय से विदेश में मना रही थीं वैकेशंस

एक्ट्रेस करीना कपूर खान लंबे समय से परिवार के साथ विदेश में छुट्टियां बिता रही थीं। करीना लगातार फोटो और वीडियो शेयर कर रही थीं। अब करीना मुंबई लौट आई हैं। हाल ही में करीना एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं। उनकी तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं। इन फोटो में करीना, उनके पति सैफ अली खान, बेटे तैमूर और जेह हैं।

करीना ब्लू चेक शर्ट और डेनिम के साथ क्रीम कोट पहने हैं। करीना ने ग्रीन कैप पहनने के साथ ब्लैक चश्मा लगा रखा है। जेह व्हाइट स्वेटर और पैंट में क्यूट लग रहा है। सैफ ने ग्रीन जैकेट पहनी हुई है। सैफ ने तैमूर का हाथ पकड़ा है। वे पैपराजी को पोज दे रहे हैं। करीना कैप की मदद से पैपराजी से चेहरा छुपा रही हैं। करीना जल्द ही फिल्म 'द क्रू' में नजर आएंगी। इसमें एक्ट्रेस कृति सेनन व तब्बू भी हैं।