अलग-अलग अंदाज में दिखीं दो हसीनाएं! कैटरीना और प्रियंका ने शेयर किए वीडियो, फैंस कर रहे तारीफ

इन दिनों कोई भी बड़ी हस्ती सोशल मीडिया के बिना नहीं रह सकती। इसके माध्यम से वे अपने फैंस से जुड़े रहते हैं। एक्ट्रेस कैटरीना कैफ भी इस प्लेटफॉर्म का खूब इस्तेमाल करती हैं। बार्बी गर्ल के नाम से मशहूर कैटरीना अक्सर अपने फोटो और वीडियो शेयर करती नजर आ जाती हैं। हाल ही में कैटरीना ने इंस्टाग्राम पर फोटोशूट का BTS वीडियो डाला है। इसमें कैटरीना ने अपने कई वीडियो और फोटो यूज किए हैं, जिनमें वे अलग-अलग आउटफिट में दिख रही हैं। यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है। उनके एक फैन ने लिखा है 'this is amazing', वहीं दूसरे फैन ने लिखा 'ब्यूटीफुल'।

बैकग्राउंड में बज रहा अर्जुन कपूर का यह गाना

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा भी सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोरती हैं। वे शानदार लुक और डिफरेंट अंदाज के लिए पहचानी जाती हैं। उनकी फैन फॉलोइंग जबरदस्त है। उन्होंने अपना एक नया अंदाज दिखाते हुए इंस्टाग्राम अकाउंट पर वीडियो शेयर किया है। इसमें प्रियंका नाव चलाती नजर आ रही हैं। बैकग्राउंड में उन्होंने अर्जुन कपूर का गाना 'मस्त मलंग' लगाया हुआ है। फैंस को पूर्व मिस वर्ल्ड का यह अंदाज काफी पंसद आ रहा है। वीडियो पर कुछ ही देर में 2.2 मिलियन व्यूज आ चुके थे। लाइक और कमेंट की भी बाढ़ आई हुई है।

कैटरीना और प्रियंका इन प्रोजेक्ट्स में आएंगी नजर

अब हम बात करेंगे दोनों एक्ट्रेस के वर्कफ्रंट की। कैटरीना को पिछली बार बड़े पर्दे पर सलमान खान के साथ 'भारत' मूवी में देखा गया था। वे जल्द ही अक्षय कुमार के साथ 'सूर्यवंशी' में नजर आने वाली हैं। कैटरीना के पास 'फोन भूत' भी है, जिसमें वे ईशान खट्टर और सिद्धार्थ चतुर्वेदी के साथ काम कर रही हैं। वे जल्द ही 'टाइगर-3' की शूटिंग भी शुरू करेंगी। दूसरी ओर, प्रियंका को आखिरी बार 'द व्हाइट टाइगर' और 'द स्काई इज पिंक' फिल्मों में देखा गया था। प्रियंका इन दिनों लंदन में अपनी सीरीज सिटाडेल की शूटिंग में व्यस्त हैं।