कार्तिक ने ‘शहजादा’ फिल्म का दिल्ली शैड्यूल किया पूरा, मां ने फोटो शेयर कर प्रियंका चोपड़ा को दी बधाई

एक्टर कार्तिक आर्यन (Kartik Aryan) और एक्ट्रेस कृति सेनन (Kriti Senon) ने दिल्ली में ‘शहजादा’ फिल्म का दूसरा शेड्यूल पूरा कर लिया है। वे दोनों मुंबई के लिए रवाना हो गए हैं। यह जोड़ी इससे पहले लुकाछिपी फिल्म में साथ नजर आई थी।

कार्तिक ने सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर की, जिसमें उन्होंने दिल्ली को अलविदा कहा। कार्तिक ने इंस्टाग्राम हैंडल पर दिल्ली से जाते हुए एक तस्वीर पोस्ट की। कार्तिक ने कैप्शन लिखा, अलविदा दिल्ली। हाय हाय मुंबई।”

कार्तिक ने इससे पहले राजधानी स्थित बंगला साहिब का दौरा भी किया, जिसे उन्होंने इंस्टाग्राम पर शेयर किया। उन्होंने लिखा, #शहजादा के सबसे चैलेंजिंग शेड्यूल में से एक का एंड!! #ब्लेस्ड #दिल्ली।” इसमें कार्तिक ने एक डेनिम जैकेट पहनी थी जिसमें वे बंग्ला साहिब के सामने पोज देते हुए बहुत कूल लग रहे थे। इसके अलावा कार्तिक ने डायरेक्टर रोहित धवन के साथ एक फोटो भी पोस्ट की, जिसके कैप्शन में लिखा है, ''रो वन के साथ लवली वर्किंग #शहजादा''। शहजादा 4 नवंबर 2022 को रिलीज होगी।


मधु चोपड़ा ने मैट्रिक्स के प्रीमियर पर प्रियंका के साथ शेयर की फोटो

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘द मैट्रिक्स रीसरेक्शंस’ को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। प्रियंका अक्सर इंस्टाग्राम पर मां मधु चोपड़ा के साथ फोटो शेयर करती रहती हैं। हाल ही में मधु ने मैट्रिक्स के प्रीमियर पर प्रियंका के साथ एक फोटो शेयर की है। इसमें प्रियंका ने सिल्वर कलर की ड्रेस पहनी है। प्रियंका की ड्रेस उनके किरदार से प्रेरित थी। मधु ने कैप्शन में लिखा, ”इस सफलता को पाने के लिए जो समर्पण दिखाया है उसका जश्न मनाना। आपने हर सफलता अर्जित की है। मैट्रिक्स के लॉन्च और आने वाले प्रोजेक्ट्स के लिए ढेर सारी बधाई और शुभकामनाएं।”

उल्लेखनीय है कि मैट्रिक्स के चौथे सीजन को लाना वाचावोस्की ने डायरेक्ट किया है। फिल्म में कीनू रीव्स और केरी-एनी मॉस मुख्य भूमिका में हैं। प्रियंका चोपड़ा सती का किरदार निभा रही हैं। यह साइंस फिक्शन फिल्म सिनेमाघरों में 22 दिसंबर को रिलीज होगी। मैट्रिक्स की पहली सीरीज 1999 में रिलीज हुई थी। इसके बाद 2003 में ‘मैट्रिक्स रिलोडेड’ आई थी और इस साल नंवबर में ‘द मैट्रिक्स रेवोल्यूशन’ रिलीज हुई थी।