एक्टर कार्तिक आर्यन फिल्मी बैकग्राउंड से नहीं होने के बावजूद बॉलीवुड में कुछ ही समय में अपना स्थान बनाने में सफल रहे हैं। कार्तिक को जवां दिलों की धड़कन माना जाता है। कार्तिक सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और आए दिन फिटनेस और सामाजिक मुद्दों पर राय रखते हैं। अब उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक सेल्फी शेयर की है, जिसके साथ उन्होंने एक मैसेज भी दिया है। इस फोटो में देखा जा सकता है कि कार्तिक सफेद हुडी पहने हुए हैं और उन्होंने गुलाबी रंग का सर्जिकल मास्क लगाया हुआ है। कार्तिक ने फैंस को कोविड-19 महामारी के इस दौर में मास्क के महत्व को समझाया और साथ ही उन्होंने एक दिलचस्प अपील भी की। भूमि-ईशा…ने किया कार्तिक का समर्थन
गुलाबी सर्जिकल मास्क
पहन कार्तिक का कहना है कि वे गुलाबी रंग को मास्क का राष्ट्रीय रंग बनाना
चाहते हैं। कार्तिक की इस अपील का एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर समेत कई सेलेब्स
और उनके फैंस ने समर्थन किया है। भूमि, कार्तिक के साथ पति पत्नी और वो
फिल्म में नजर आई थीं। आरजे और एक्ट्रेस अर्चना पानिया शर्मा ने भी आंखों
में प्यार भरे इमोजी कमेंट कर कार्तिक के इस कैंपेन को सपोर्ट किया।
एक्ट्रेस ईशा अग्रवाल भी कार्तिक के पक्ष में हैं। इससे पहले कार्तिक ने
लॉकडाउन के दौरान हर कदम पर कोविड योद्धाओं की मदद करके उनको अपना समर्थन
भी दिया है। फ्रेडी में इंटेंस और सीरियस दिख रहा है कार्तिक का लुक
कार्तिक
आर्यन इस समय फिल्म फ्रेडी की शूटिंग में बिजी हैं। कार्तिक अक्सर सेट से
अपनी कई फोटो शेयर करते रहते हैं। कार्तिक इसकी शूटिंग को खूब एंजॉय कर रहे
हैं। हाल ही में कार्तिक ने फिल्म के सेट से एक फोटो शेयर की है। इसमें
कार्तिक का इस फिल्म के लिए लिया हुआ लुक दिख रहा है। कार्तिक ने
इंस्टाग्राम अकाउंट पर यह फोटो डाली है। इस तस्वीर में कार्तिक का साइड फेस
नजर आ रहा है।
कार्तिक साफ नजर नहीं आ रहे और वे एक परछाई की तरह
दिख रहे हैं। हालांकि कार्तिक का लुक एकदम इंटेंस और सीरियस दिख रहा है।
फिल्म को बालाजी मोशन पिक्चर्स के बैनर तले बनाया जा रहा है। इसकी निर्माता
एकता कपूर हैं और उनके साथ को-प्रोड्यूसर जय शेवकरामानी होंगे। शूटिंग 1
अगस्त से शुरू हो चुकी है। कार्तिक के साथ पूजा बेदी की बेटी अलाया
फर्नीचरवाला नजर आने वाली हैं।