एक्टर कार्तिक आर्यन युवा फैंस के बीच जबरदस्त लोकप्रिय हैं। वे बॉलीवुड के मोस्ट एलिजिबल बेचलर में से एक हैं। ‘लव आजकल’ फिल्म की शूटिंग के दौरान कार्तिक का अफेयर एक्ट्रेस सारा अली खान के साथ चला था। हालांकि बाद में उनका ब्रेकअप हो गया, लेकिन हाल ही में एक बार फिर से दोनों के साथ दिखने पर लगा कि गाड़ी वापस ट्रैक पर आ गई है। अब कार्तिक को लेकर नई अटकलें शुरू हो गई हैं।
दरअसल शनिवार (21 अक्टूबर) रात कार्तिक को एक्ट्रेस तारा सुतारिया के साथ डिनर डेट का मजा उठाते हुए देखा गया। उन्हें मुंबई के बांद्रा में स्पॉट किया गया। वे एक साथ रेस्टोरेंट से बाहर निकलते दिखे। कार मीडिया और फैंस से बचती हुईं भागकर कार में जा बैठीं। कार में बैठने से पहले तारा और कार्तिक एक-दूसरे को गले लगाते दिखे। यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इसके बाद लोग उनके रिलेशनशिप में होने के कयास लगा रहे हैं। इन दोनों के लुक्स की बात करें तो कार्तिक ने काली पैंट, सफेद शर्ट और ब्लैक जूते पहने हुए थे।
तारा ब्लैक क्रॉप टॉप, एनिमल-प्रिंटेड स्कर्ट और स्नीकर्स की जोड़ी में स्टाइलिश दिख रही थीं। कार्तिक के वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो वे इस समय अपकमिंग फिल्म 'चंदू चैंपियन' को लेकर बिजी चल रहे हैं। कार्तिक इससे जुड़े फोटो और वीडियो आए दिन सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं। फिल्म के डायरेक्टर कबीर खान हैं। दूसरी ओर, बताया जा रहा है कि कार्तिक और तारा 'आशिकी 3' में साथ नजर आ सकते हैं।
बिग बॉस 17 में अपनी फिल्म ‘तेजस’ का प्रमोशन करने पहुंचीं कंगनापिछले रविवार (15 अक्टूबर) को शुरू हुए बिग बॉस के 17वें सीजन को भी सुपरस्टार सलमान खान होस्ट कर रहे हैं। शनिवार को ‘वीकेंड का वॉर’ एपिसोड के दौरान शो में ‘गणपत’ स्टार कृति सेनन और टाइगर श्रॉफ पहुंचे। अब आज रविवार (22 अक्टूबर) को शो में एक्ट्रेस कंगना रनौत शिरकत करती दिखेंगी। कलर्स टीवी ने इसका प्रोमो रिलीज किया है।
प्रोमो में सलमान और कंगना की मस्ती देखने को मिली। सलमान, कंगना के साथ फ्लर्ट करते दिखे। कंगना 27 अक्टूबर को रिलीज होने जा रही फिल्म ‘तेजस’ का प्रमोशन करने पहुंची हैं। कंगना बेहद खूबसूरत अंदाज में नजर आईं। एक्ट्रेस ने पर्पल कलर की ऑफ शोल्डर ड्रेस पहनी थी। जैसे ही कंगना शो में एंट्री लेती हैं, तो सलमान उनका वेलकम करते हैं। उसके बाद सलमान कहते हैं कि जब कोई को-स्टार आपके साथ फ्लर्टिंग करता है तो आप क्या करती हैं।
इस पर कंगना कहती हैं कि एक बार आप अपनी फ्लर्टिग स्किल्स डिस्प्ले करेंगे। फिर सलमान, कंगना की तारीफ करते हैं और कहते हैं कि आप बड़ी खूबसूरत लग रही हैं। अगले 10 साल के बाद क्या कर रही हो? सलमान और कंगना ने ‘किसी का भाई किसी की जान’ के गाने पर डांस भी किया।